WWDC 2024: आज रात होगा एपल का बड़ा इवेंट, जानें क्या होगा खास, ऐसे देखें लाइव
WWDC 2024 में सबकी निगाहें iOS 18 पर होगी। इसके अलावा iPadOS 18. macOS 15, watchOS 11, tvOS 18 और visionOS 2 भी लॉन्च होगा। नए ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नए ओएस के साथ एआई का भी कमाल देखने को मिल सकता है।

विस्तार
आज यानी 10 जून 2024 से एपल का वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC 2024) की शुरुआत हो रही है। WWDC 2024 14 जून तक चलेगा। इस इवेंट में हर बार की तरह कई सारे सॉफ्टवेयर लॉन्च होंगे। WWDC 2024 की शुरुआत आज भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे से होगी।
इस साल भी एपल के WWDC 2024 इवेंट में iPhone, iPad, Apple Watch, Apple TV, HomePod, AirPods, Apple Vision Pro और Mac के लिए नए ऑपरेटिंग सिस्टम के लॉन्चिंग की उम्मीद है। इस इवेंट में किसी हार्डवेयर प्रोडक्ट के लॉन्च होने की उम्मीद नहीं है लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर कोई बड़ी घोषणा हो सकती है।
WWDC 2024 का आयोजन एपल पार्क में होगा। 10 जून को रात 10.30 बजे इसकी शुरुआत होगी और 14 जून तक यह इवेंट चलेगा। WWDC 2024 को एपल के यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा। यह इवेंट ऑनग्राउंड हो रहा है लेकिन ऑनलाइन भी आप इसमें हिस्सा ले सकते हैं। एपल के इस इवेंट में दुनियाभर के डेवलपर्स शामिल होते हैं।
एपल के इस कॉन्फ्रेंस में 100 टेक्निकल सेशन होंगे जिसमें एपल के डिजाइनर, इंजीनियर और एक्सपर्ट शामिल होंगे। इसमें एनुअल स्विफ्ट स्टूडेंट चैलेंज के 50 विजेताओं की भी घोषणा होगी। इसमें एपल डिजाइन अवार्ड के विजेताओं की भी घोषणा होगी।
- Fact Check: 'पीएम मोदी दे रहे हैं तीन महीने का फ्री रिचार्ज, जीत की खुशी में दिया जा रहा तोहफा'
- AC चलाने वाले 80% लोग करते हैं यही गलती, आप ना करें
- Tech Tips: मोबाइल का फिंगरप्रिंट नहीं कर रहा काम तो यह है समाधान, ऐसे घर पर ही करें ठीक
- UPI Lite: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया किया बड़ा एलान, अब यूपीआई लाइट के वॉलेट में नहीं डालने होंगे पैसे