BSNL के इस प्लान में मिलता था अनलिमिटेड डाटा, अब कंपनी ने हटा दिया

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 26 Apr 2023 09:53 AM IST
सार

BSNL का यह 398 रुपये वाला प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में अब कुल 120 जीबी डाटा मिलेगा और उसके बाद इंटरनेट की स्पीड 40Kbps हो जाएगी। इस प्लान में अभी भी अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है और हर रोज 100SMS मिलेंगे।

विज्ञापन
BSNL Removes Unlimited Data Benefit from Rs 398 Plan all details here
BSNL - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने ग्राहकों को झटका देते हुए अपने एक प्री-पेड प्लान से अनलिमिटेड डाटा की सुविधा बंद कर दी है। अब BSNL के 398 रुपये वाले प्लान के साथ अब अनलिमिटेड डाटा नहीं मिलेगा। BSNL के इस प्लान को लेकर सबसे पहले टेलीकॉमटॉक ने जानकारी दी है।

    BSNL के इस प्लान में अनलिमिटेड डाटा मिलता था। BSNL का यह 398 रुपये वाला प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में अब कुल 120 जीबी डाटा मिलेगा और उसके बाद इंटरनेट की स्पीड 40Kbps हो जाएगी। इस प्लान में अभी भी अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है और हर रोज 100SMS मिलेंगे।

    विज्ञापन

    बीएसएनएल का 139 रुपये वाला प्लान

    बीएसएनएल के पास एक 139 रुपये का प्लान है। इस प्लान के साथ 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में आपको डेली 1.5 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। ध्यान दें कि 1.5GB डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40kbps रह जाती है। 139 रुपये वाले प्लान में लोकल कॉलिंग के साथ एसटीडी कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। यदि आप कम कीमत में ज्यादा डाटा और लंबी वैलिडिटी वाला प्लान चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें