BSNL ने अपडेट किया यह प्री-पेड प्लान, 65 दिन कम कर दी वैलिडिटी

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने एक प्री-पेड प्लान की वैधता कम कर दी है। इससे पहले BSNL ने अपने एक 365 दिन वाले प्लान की वैधता 71 दिनों तक बढ़ाई है। वहीं, अब कंपनी ने 1,188 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी में 65 दिनों की कमी कर दी है। BSNL के 1,888 रुपये वाले प्लान की वैधता पहले 365 दिनों की थी जो अब 300 दिनों की रह गई है। बता दें कि BSNL का यह प्लान मरूथम नाम से जाना जाता है।
BSNL की तमिलनाडु की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस प्लान की वैधता अब 300 दिनों की हो गई है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक बीएसएनएल का यह प्रमोशनल ऑफर 31 मार्च तक वैध है। बता दें कि BSNL का यह प्लान सबसे पहले 23 अक्टूबर को जारी किया था, उसके बाद इस प्लान की वैधता में 90 दिनों की बढ़ोत्तरी की गई। इसके बाद इस प्लान की वैधता 345 हो गई थी फिर नवंबर में इसकी वैधता फिर से 20 दिन बढ़ाई गई।
BSNL के इस मरूधम प्लान में प्रतिदिन 250 मिनट की कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा 5 जीबी हाई-स्पीड डाटा मिलता है। इस प्लान में कुल 1,200 एसएमएस भी मिलते हैं। यह प्लान चेन्नई और तमिलनाडु के लिए है।
गौरतलब है कि 71वें गणतंत्र दिवस को खास बनाने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने एक प्लान की वैधता 71 दिनों तक बढ़ा दी है। ऐसे में BSNL के ग्राहकों को 1,999 रुपये वाले प्री-पेड प्लान में 71 दिनों की अतिरिक्त वैधता मिलेगी। BSNL का यह ऑफर 26 जनवरी से चालू हो जाएगा जो कि 15 फरवरी तक रहेगी यानी इस दौरान रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को 71 दिनों की अतिरिक्त वैलिडीटी मिलेगी। बता दें कि बीएसएनएल के 1,999 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है, लेकिन इस ऑफर के बाद इस प्लान की वैधता 436 दिनों की हो गई है।
- दुनिया के कुछ हिस्सों में फेसबुक हुआ डाउन, यूजर्स नहीं खोल पा रहे नोटिफिकेशन और न्यूज फीड
- फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत इंटरनेट पर एक मिनट में क्या-क्या होता है, देखिए डाटा एनालिस्ट कंपनी domo
- Vivo V17 Review: शानदार कैमरा, बेहतरीन डिजाइन लेकिन पुराना प्रोसेसर !
- Internet पर एक मिनट में क्या-क्या होता है? 4.1 करोड़ व्हाट्सएप मैसेज भेजे जाते हैं, देखें पूरी लिस्ट