Recharge Plan: महज 198 रुपये का प्लान, 40 दिनों तक नो टेंशन, साथ में अनलिमिटेड सुविधा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 16 Jun 2025 04:32 PM IST
सार

आए दिन इन प्राइवेट कंपनियों के रिचार्ज प्लान महंगे होते हैं, जिससे ग्राहकों को परेशानी होती है लेकिन एक दौर BSNL का भी था जब हर घर में BSNL के ही सिम कार्ड थे। आज भी जब किफायती प्लान की बात होती है तो BSNL का नाम पहले आता है।

विज्ञापन
BSNL Recharge Plan for just 198 rupees, no tension for 40 days, with unlimited facility
mobile - फोटो : adobe stock

    विस्तार

    आज देश में मुख्य रूप से दो ही टेलीकॉम कंपनियां हैं और दोनों प्राइवेट हैं। दोनों के पास यूजर्स की संख्या ठीक-ठाक है जिसका वो फायदा उठाती हैं और मनमानी करती हैं। आए दिन इन प्राइवेट कंपनियों के रिचार्ज प्लान महंगे होते हैं, जिससे ग्राहकों को परेशानी होती है लेकिन एक दौर BSNL का भी था जब हर घर में BSNL के ही सिम कार्ड थे। आज भी जब किफायती प्लान की बात होती है तो BSNL का नाम पहले आता है।

    यदि आपके पास भी BSNL का सिम कार्ड है तो आपके लिए अच्छी खबर है। BSNL ने एक नया और सस्ता प्लान पेश किया है। BSNL के इस प्लान की कीमत 198 रुपये है और इसमें 40 दिनों की वैधता मिलती है। BSNL के इस प्लान में हर रोज 2 जीबी हाई-स्पीड डाटा मिलेगा यानी यह डाटा आपको पूरे 40 दिनों तक मिलता रहेगा। 2 जीबी डाटा खत्म होने के बाद 40kbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। BSNL ने अपने इस प्लान के बारे में एक्स पर जानकारी दी है। इस प्लान में कॉलिंग की सुविधा नहीं मिल रही है, क्योंकि यह सिर्फ डाटा प्लान है।

    विज्ञापन

    कुछ दिन पहले ही कंपनी ने सशस्त्र बलों की वीरता को सम्मान देने के लिए एक खास रिचार्ज ऑफर की घोषणा की है। यह ऑफर ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में पेश किया गया है। इसके तहत अगर कोई ग्राहक 1,499 रुपये का रिचार्ज करता है, तो उस राशि का 2.5% हिस्सा रक्षा विभाग को दान किया जाएगा। इसके साथ ही, यूजर को 2.5% कैशबैक के रूप में वापस मिलेगा। यह ऑफर 30 जून तक वैध है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें