BSNL के इस प्लान में मिल रहा है 1095 जीबी डाटा, साथ में कॉलिंग भी

BSNL किसी भी कीमत पर टेलीकॉम सेक्टर में चल रहे डाटा वॉर से बाहर होना नहीं चाहता है। निजी कंपनियों के मुकाबले BSNL लगातार नए-नए प्लान पेश कर रहा है। हाल ही में वोडाफोन, आइडिया और एयरटेल सभी कंपनियों ने अपने टैरिफ की कीमतें बढ़ाई हैं लेकिन BSNL ने अभी तक ऐसा कोई एलान नहीं किया है। इसी बीच BSNL ने एक ऐसा प्लान पेश किया है 365 दिनों की वैधता के साथ 1095GB डाटा मिल रहा है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में विस्तार से...
सबसे पहले प्लान की कीमत की बात करें तो BSNL के इस प्लान की कीमत 1,699 रुपये है और यह एक प्रीपेड प्लान है। इस प्लान में कुल 1095 जीबी डाटा मिलेगा और इसकी वैधता 365 दिनों की होगी। इस प्लान में दूसरी कंपनी के नेटवर्क पर प्रतिदिन 250 मिनट की कॉलिंग मिलेगी, BSNL के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा है। इस प्लान में रोज 100 मैसेज भी मिलते हैं।
बता दें कि भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने हाल ही में कोलकाता सर्किल में 4G सेवा शुरू कर दी है। BSNL की 4जी सेवा कोलकाता में बड़ाबाजार, हुगली ब्रिज समेत कई इलाकों में चल रही है। 4जी सेवा शुरू करने के साथ ही कंपनी 4जी सिम भी उपलब्ध करा रही है जिसे ग्राहक पास के स्टोर से ले सकते हैं और अपने 3जी सिम को 4जी में अपग्रेड कर सकते हैं।
हालांकि BSNL ने कोलकाता में 4जी सेवा की आधिकारिक लॉन्चिंग की अभी घोषणा नहीं की है। कोलकाता में BSNL की 4जी सेवा की जानकारी टेलीकॉमटॉक ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक 2020 के मार्च के अंत तक कोलकाता के सभी इलाको में BSNL की 4जी सेवा शुरू कर दी जाएगी।