गूगल जारी करने वाला है बड़े काम का फीचर, फालतू के मैसेज से मिलेगी छुट्टी

गूगल अपने मैसेंजर यानी गूगल मैसेज के लिए जल्द ही अबतक का सबसे बड़ा फीचर जारी करने वाला है। नए अपडेट के बाद गूगल मैसेज में वेरिफाइड मैसेज और स्पैम प्रोटेक्शन फीचर मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल मैसेज सभी स्टॉक एंड्रॉयड फोन में डिफॉल्ट रूप से मिलता है।
नए अपडेट के बाद यदि आपके पास कोई मैसेज आएगा तो वह वेरिफाइड नंबर से आएगा। ऐसे में आपको बता चल जाएगा कि कौन-सा मैसेज फर्जी है और कौन-सा असली। उदाहरण के तौर पर यदि बैंक से कोई मैसेज आता है तो वह वेरिफाइड होगा। वेरिफाइड मैसेज के साथ उस कंपनी का लोगो और वेरिफिकेशन बैगेज (टिक) होगा।
ये भी पढ़ेंः WhatsApp का बड़ा फैसला, 15 सेकेंड में 100 मैसेज भेजने पर होगी कानूनी कार्रवाई
गूगल मैसेज में वेरिफाइड SMS का फीचर सबसे पहले भारत, अमेरिका, मेक्सिको, ब्राजील, ब्रिटेन, फ्रांस, फिलिपिंस, स्पेन और कनाडा में लॉन्च होगा।, हालांकि लॉन्चिंग तारीख के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
वेरिफाइड मैसेज के अलावा गूगल मैसेज में स्पैम प्रोटेक्शन का भी फीचर आ रहा है। इस फीचर के आने के बाद यदि आपके नंबर पर कोई स्पैम मैसेज आता है तो गूगल आपको अलर्ट करेगा और चेतावनी देगा। उदाहरण के तौर पर स्पैम मैसेज आने पर गूगल आपको report not spam और report spam का विकल्प मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः ऑनलाइन मंगाया 93,900 रुपये का iPhone 11 Pro, मिला स्टिकर लगा हुआ एंड्रॉयड फोन
- WhatsApp का बड़ा फैसला, 15 सेकेंड में 100 मैसेज भेजने पर होगी कानूनी कार्रवाई
- Year Ender 2019 : इन स्मार्टफोन्स को गूगल पर सबसे ज्यादा किया गया सर्च
- ऑनलाइन मंगाया 93,900 रुपये का iPhone 11 Pro, मिला स्टिकर लगा हुआ एंड्रॉयड फोन
- एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के नंबर रखने हैं चालू, तो रिचार्ज कराएं ये सस्ते प्लान