BSNL अपने ग्राहकों को दे रहा है 8 गुना ज्यादा डाटा

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने रिलायंस जियो को चुनौती देने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। बीएसएनएल अपने ग्राहकों को बंपर डाटा दे रहा है। यानी प्लान के साथ मौजूद डाटा के अलावा अतिरिक्त डाटा दिया जा रहा है। कंपनी अपने पोस्टपेड ग्राहकों को मौजूदा प्लान के तहत एक्स्ट्रा डाटा दे रही है।
बीएसएनएल के इन प्लान में मिल रहा है 8 गुना ज्यादा डाटा

बीएसएनएल के नए पोस्टपेड प्लान में 99 रुपये के रिचार्ज पर 250 एमबी डाटा मिल रहा है, जबकि पहले इस प्लान के साथ कोई डाटा नहीं मिलता था। इसके अलावा 225 रुपये वाले प्लान में पहले जहां 200 एमबी डाटा मिलता था, वहीं अब 1 जीबी डाटा मिल रहा है।
इसके अलावा 325 रुपये वाले प्लान में 250 एमबी की जगह 2 जीबी डाटा मिल रहा है। वहीं, 525 रुपये 500 एमबी की जगह 3 जीबी और 725 रुपये वाले प्लान में 1 जीबी की जगह 5 जीबी डाटा मिल रहा है। हालांकि 799 रुपये, 1125 रुपये और 1525 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को कोई भी एक्स्ट्रा डाटा नहीं दिया जा रहा है। यानी इन प्लान्स पर क्रमशः 10 जीबी, 20 जीबी और 30 जीबी डाटा मिलेंगे।
बीएसएनएल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक एक्स्ट्रा डाटा ऑफर 1 जुलाई से लागू हो गया है। यह गौर करने वाली बात ये है कि जिन ग्राहकों को एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा, उन्हें फ्री कॉलिंग और मैसेज जैसे फायदे नहीं मिलेंगे।