GST Impact: आईफोन के बाद आसूस के कई फोन हुए सस्ते

1 जुलाई को पूरे देश में जीएसटी लागू हुआ और उसके बाद से ही उसका असर बाजार पर दिखने लगा है। मॉल्स में चीजें जहां सस्ती बिकने लगीं, वहीं कई कंपनियों ने अपने फोन की कीमतों में कटौती की।जीएसटी लागू होने के साथ ही आईफोन और आईपैड की कीमतों में भारी कटौती हुई और उसके बाद आसूस के कई स्मार्टफोन की कीमतों में कमी हुई है।
आसूस के स्मार्टफोन की कीमतों में हुई इतनी कटौती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आसूस के चुनिंदा फोन की कीमतों में 3,000 रुपये तक की कटौती हुई है। जिन फोन की कीमत कटौती हुई है उनमें आसूस जेनफोन 3 (जेडई552केएल), जेनफोन 3 (जेडई520केएल), आसूस जेनफोन 3 मैक्स जैसे फोन शामिल हैं। वहीं जेनफोन 3 (जेडई520केएल) को 21,999 रुपये की जगह 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इसके अलावा आसूस जेनफोन 3 मैक्स (जेडसी553केएल) 17,999 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन अब इसे 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 3 जीबी रैम, 16 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
वहीं, आसूस जेनफोन 3एस मैक्स (जेडसी521टीएल) को अब 14,999 रुपये की जगह 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 3 जीबी रैम है। इसके अलावा आसूस जेनफोन 3 मैक्स (जेडसी520टीएल) को 12,999 रुपये की जगह अब 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।