एयरसेल ने लॉन्च किया 'गुड नाइट' प्लान, मिलेगा फ्री डाटा

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 04 Apr 2017 12:38 PM IST
Aircel Offering Free Night Data Between 3 AM to 5 AM for Prepaid Users
मोबाइल यूजर - फोटो : Shutterstock

    जियो के खिलाफ बीएसएनएल और एमटीएनएल के बाद एयरसेल ने भी मोर्चा खोल दिया है। ग्राहकों को लुभाने के लिए एयरसेल ने नया ऑफर गुड नाइट ‘Good Nights’ लॉन्च किया है। इस प्लान के तहत एयरसेल के यूजर्स रात में 3 बजे से सुबह 5 बजे तक डाटा फ्री होगा।

    telecomtalk

    की रिपोर्ट के मुताबिक यह प्लान अनलिमिटेड डाटा वाला नहीं है, क्योंकि रात 3 बजे से सुबह 5 बजे तक मिलने वाले इस डाटा प्लान के तहत आप प्रतिदिन सिर्फ 500 एमबी डाटा ही यूज कर सकेंगे। वहीं यह प्लान सिर्फ एयरसेल के प्रीपेड यूजर्स के लिए है।

    इस ऑफर में एक और लोचा है कि यह प्लान सिर्फ उन्हीं यूजर्स को मिलेगा जिनके नंबर पर पहले से ही डाटा पैक एक्टिव है। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने जियो के जवाब में 999 रुपये का प्लान लॉन्च किया था जिसमें 1 साल की वैधता के साथ 36 जीबी डाटा मिलेगा। इसमें प्रतिदिन डाटा यूज की सीमा 3 जीबी होगी।

    और पढ़ें...