BSNL लाया 'राखी पे सौगात', फ्री में 1GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 02 Aug 2017 05:29 PM IST
BSNL offers Rakhi pe Saugaat with 1GB Data per day at Rs 74
BSNL Rakhi pe Saugaat

    रक्षाबंधन के इस खास मौके पर भारत संचार निगम लिमिटेड ने राखी पे सौगात ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत फ्री में 1 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। बीएसएनएल का यह प्लान 3 अगस्त से लिया जा सकता है।

    इस प्लान के तहत 74 रुपये में 74 रुपये का टॉकटाइम और 1 जीबी डाटा मिल रहा है। साथ ही बीएसएनल के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जा रही है। वहीं दूसरे टॉकटाम के रूप में मिल रहे 74 रुपये का इस्तेमाल दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग में किया जा सकेगा। इस प्लान की वैधता 5 दिनों की है।

    बीएसएनएल के डायरेक्टर आर के मित्तल ने कहा, 'फेस्टिवल परंपरा को जारी रखते हुए कंपनी ने कुछ ऐसे ही प्लान पेश किए हैं जिनमें 18 फीसदी एक्स्ट्रा टॉकटाइम के साथ 1 जीबी डाटा फ्री में दिया जाएगा। इसके लिए यूजर्स 189 रुपये, 289 रुपये और 389 रुपये का रिचार्ज करा सकते हैं।'

    बता दें कि इससे पहले आज ही बीएसएनएल ने पंजाब और गुजरात सर्किल के लिए 3 नए प्लान पेश किए हैं जिनके तहत रोज 5 जीबी तक डाटा दिया जा रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें