अब सैमसंग पे SBI डेबिट कार्ड करेगा सपोर्ट, सिर्फ मोबाइल से करें पेमेंट

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 02 Aug 2017 03:47 PM IST
Samsung Pay now support SBI debit cards
Samsung Pay

    सैमसंग और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सैमसंग पे में SBI डेबिट कार्ड के सपोर्ट का ऐलान कर दिया है। एसबीआई ने मंगलवार को कहा कि एसबीआई के हायर वेरियंट डेबिट कार्ड अब सैमसंग पे को सपोर्ट करेंगे। यानी सैमसंग स्मार्टफोन यूजर्स को अब पेमेंट के लिए कार्ड की जरुरत नहीं होगी। वे अपने फोन से ही पॉइन्ट ऑफ सेल कार्ड मशीनों पर पेमेंट कर सकेंगे।

    इस खास मौके पर एसबीआई डेबिट कार्ड यूजर्स को शुरुआत में 500 रुपये का कैशबैक भी दिया जा रहा है। हालांकि यह इस कैशबैक में एक पेंच भी है। इस ऑफर के तहत सैमसंग पे के जरिए एसबीआई डेबिट कार्ड यूजर्स को 500 रुपये की शॉपिंग पर 100 रुपये का कैशबैक मिलेगा और अधिकतम कैशबैक की सीमा 500 रुपये होगी।

    बता दें कि फिलहाल सैमसंग पे Galaxy S8, Galaxy S8+, Galaxy S7 Edge, Galaxy S7, Galaxy Note 5, Galaxy S6 Edge+, Galaxy A5 (2016), Galaxy A7 (2016), Galaxy A5 (2017), Galaxy A7 (2017), Galaxy A9 Pro और Galaxy J7 Pro में सपोर्ट कर रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें