BSNL ने अपने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा, 1 साल तक मिलेगा फायदा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 13 Feb 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
BSNL Offers Free Amazon prime membership to its Bharat fiber users
BSNL

    जियो के गीगा फाइबर को टक्कर देने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और भारती एयरटेल ने कड़ी तैयारी कर ली है। कुछ दिन पहले ही एयरटेल ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए नया ऑफर पेश किया था, वहीं अब BSNL ने अपने भारत फाइबर ग्राहकों को फ्री में 1 साल के लिए अमेजॉन प्राइम मेंबरशिप देने की घोषणा की है।

    BSNL ने कहा है कि वह अपने भारत फाइबर के ग्राहकों को 999 रुपये की कीमत में 1 साल के लिए अमेजॉन प्राइम की मेंबरशिप देगी, हालांकि यह पूरी तरह से फ्री होगी, हालांकि कंपनी ने इसकी लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं। जैसे- BSNL के भारत फाइबर के सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को 1 साल के लिए अमेजॉन प्राइम की मेंबरशिप मिलेगी जिन्होंने 777 रुपये या इससे अधिक कीमत वाला प्लान लिया है। बता दें कि 777 रुपये वाले भारत फाइबर प्लान में ग्राहकों को 18 जीबी डाटा मिलता है और इस प्लान को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से एक्टिव किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    गौरतलब है कि बीएसएनएल के भारत फाइबर प्लान की शुरुआती कीमत 777 रुपये है और इस प्लान में 50mbps की स्पीड से कुल 18 जीबी डाटा मिलता है। वहीं 1,277 रुपये वाले प्लान में 25 जीबी डाटा मिलता है और इसकी स्पीड 100एमबीपीएस होगी। कंपनी के पास भारत फाइबर प्लान के तहत 2,499 रुपये, 3,999 रुपये, 5,999 रुपये, 9,999 रुपये और 16,999 रुपये के भी प्लान मौजूद हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए हाली ही में एक शानदार ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है। BSNL के इस ब्रॉडबैंड प्लान में रोज 40 जीबी डाटा मिलेगी और वह भी 100Mbps की स्पीड से। BSNL के इस प्लान की कीमत 2,499 रुपये है। बीएसएनएल के इस प्लान में कैशबैक ऑफर भी मिल रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें