BSNL के इन प्लान के साथ फ्री में मिल रहा ZING का सब्सक्रिप्शन, जानें इसके बारे में

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने कुछ चुनिंगा ग्राहकों को ओवर द टॉप (OTT) सेवा देना शुरू कर दिया है। BSNL के ग्राहक अब ‘ZING’ एप का फ्री-सब्सक्रिप्शन प्राप्त कर सकते हैं। जिंग एप को गूगल प्ले-स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। BSNL के इस ऑफर के तहत ZING पर मुफ्त में प्रीमियम और नॉन-प्रीमियम कंटेंट का एकेक्स मिलेगा। आइए जानते हैं BSNL के इस खास प्लान के बारे में विस्तार से...
BSNL का यह कुछ चुनिंदा स्पेशल ट्रैरिफ वाउचर (STVs) के साथ ही उपलब्ध है और इन STVs की कुल संख्या छह है जिनके साथ ZING एप का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। BSNL के 56 रुपये, 151 रुपये, 251 रुपये, 499 रुपये, 599 रुपये और 666 रुपये के प्लान के साथ जिंग एप का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इनमें से 56 रुपये वाले प्लान में 10 जीबी डाटा मिलेगा और इसकी वैधता 10 दिनों की है, जबकि 151 रुपये वाला प्लान 40 जीबी डाटा और 28 दिनों की वैधता के साथ आता है।
आप में से कई लोगों को जिंग एप के बारे में जानकारी होगी, लेकिन जो लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं उन्हें बता दें कि यह एप लाइव स्ट्रीमिंग एप है। इस एप के जरिए आप कई तरह के कंटेंट लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। इस एप में 15 से अधिक भाषाओं का सपोर्ट है। जिंग सब्सक्रिप्शन वाला BSNL का यह ऑफर एक दिसंबर 2020 से उपलब्ध हो जाएगा और अगले 90 दिनों तक चलेगा।