BSNL अपने ग्राहकों को दे रहा है मुफ्त में Amazon Prime मेंबरशिप, साथ में मिलेगा कैशबैक

Harendra Chaudhary
टेक डेस्क, अमर उजालाHarendra Chaudhary
Sat, 13 Jul 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
BSNL now offering free amazon prime video and prime video membership on broadband plans
bsnl

    अगर आप बीएसएनएल के यूजर हैं, तो आपके लिये कंपनी खास ऑफर लेकर आई है। बीएसएनएल अपने ग्राहकों को Amazon Prime की फ्री मेंबरशिप दे रही है। इससे पहले एयरटेल अपने ग्राहकों को मुफ्त Amazon Prime की मेंबरशिप देता है। बीएसएनएल के इस सब्सिक्रिप्शन में प्राइम वीडियोज के साथ प्राइम म्यूजिक भी फ्री मिलेगा।

    रिपोर्ट के मुताबिक बीएसएनएल अपने ग्राहकों को ब्रॉडबैंड प्लान के साथ फ्री में एक साल तक अमेजन प्राइम ऑफर कर रही है। इस ऑफर का फायदा बीएसएनएल के पुराने और नए दोनों ग्राहकों को मिलेगा। इससे पहले अमेजन ने एलान किया था कि भारत फाइबर के सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को 1 साल के लिए अमेजॉन प्राइम की मेंबरशिप मिलेगी, जिन्होंने 745 रुपये या इससे अधिक कीमत वाला प्लान लिया है। साथ ही, बीएसएनएल 12 महीने के ब्रॉडबैंड और सालाना लैंडलाइन प्लान लेने वालों को 25 फीसदी तक का कैशबैक भी ऑफर कर रही है।

    विज्ञापन

    अमेजन प्राइम ऑफर के तहत प्राइम वीडियो, प्राइम म्यूजिक के साथ अमेजन से सामान ऑर्डर करने पर फ्री फास्ट डिलीवरी भी मिलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक अमेजन प्राइम मेंबरशिप फ्री में लेने के लिये कम से कम 499 रुपये का 12 महीने का ब्रॉडबैंड प्लान लेना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा बीएसएनएल 499 रुपये से कम वाले प्लान पर कंपनी 15 फीसदी कैशबैक, 499 से 900 रुपये तक के प्लान पर 20 फीसदी और 900 रुपये से ऊपर वाले प्लान पर 25 फीसदी कैशबैक भी मिलेगा। हालांकि कंपनी ने अभी अपनी वेबसाइट पर इस ऑफर को अपडेट नहीं किया है।

    पिछले महीने बीएसएनएल ने एलान किया था कि 399 रुपये से शुरू होने वाले पोस्टपेड प्लांस पर अमेजन प्राइम का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा सुपरस्टार 300 ब्रॉडबैंड प्लान पर हॉटस्टार प्रीमियम के फ्री सब्सिक्रिप्शन के साथ 50 एमबीपीएस की स्पीड पर 300 जीबी हाईस्पीड डाटा फ्री मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें