BSNL 4G: बीएसएनएल अगले महीने लॉन्च कर सकता है अपना 4G नेटवर्क, टीसीएस से मिल रहे इक्विपमेंट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 08 Mar 2023 09:48 AM IST
सार

BSNL को उम्मीद है कि भारत में 4जी लॉन्च करने के बाद उसका राजस्व 20% बढ़ जाएगा। बीएसएनएल 4G के लिए ऐसे उपकरणों का उपयोग करेगा जो 4जी से 5जी में भी अपग्रेड किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
BSNL may Launch 4G network in April Getting Equipment from TCS
BSNL 4G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) बहुत जल्द भारत में 4G लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने अगले महीने यानी अप्रैल में 4G सर्विसेज का कमर्शियल लॉन्च करने का टारगेट रखा है। इसके लिए भारतीय दूरसंचार कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) से इक्विपमेंट प्राप्त कर रही है। बता दें कि पिछले महीने ही बीएसएनएल के बोर्ड ने टीसीएस की अगुवाई वाले कंसोर्शियम से इक्विपमेंट के लिए लगभग 24,500 करोड़ रुपये की डील को मंजूरी दी थी।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसएनएल उन 200 साइटों के लिए उपकरणों का प्री-ऑर्डर कर रहा है, जिनका इस्तेमाल पंजाब के तीन जिलों में 4जी लॉन्च करने के लिए किया जाएगा। इन जिलों में फिरोजपुर, अमृतसर और पठानकोट शामिल हैं। यह बीएसएनएल के 4जी को लॉन्च करने के पायलट प्रोजेक्ट का एक हिस्सा है।

    विज्ञापन

    हालांकि, टीसीएस के लिए अंतिम निविदा को सरकार द्वारा अनुमोदित किया जाना अभी बाकी है। सरकार द्वारा टीसीएस को एक लाख 4G साइट्स के लिए पूरा टेंडर देने की स्वीकृति मार्च के अंत तक मिल सकती है। कंपनी इन सर्विसेज के लिए पंजाब से ट्रायल की शुरुआत करेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    टीसीएस के स्वामित्व वाले तेजस नेटवर्क ने पहले ही लगभग 50 साइटों के लिए उपकरणों की आपूर्ति कर दी है, जिसके लिए सी-डॉट (सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स) एक सॉफ्टवेयर पैच अपग्रेड तैनात कर सकता है।

    सरकारी अधिकारियों के अनुसार, मार्च के मध्य तक 4जी लॉन्च के लिए लगभग 100 साइटों को पूरा करने की उम्मीद है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार होता है, तो बीएसएनएल के 4जी का कमर्शियल लॉन्च अप्रैल 2023 में होगा। इससे पहले एक ट्वीट में, बीएसएनएल इंडिया ने पुष्टि की थी कि वे 2023 की दूसरी छमाही में 4जी लॉन्च करेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें