Microsoft Dynamics 365 Copilot: माइक्रोसॉफ्ट ने पेश किया एक और AI टूल, बिजनेस और मार्केटिंग में करेगा मदद

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 07 Mar 2023 06:19 PM IST
सार

Microsoft ने पहले से ही बिंग, एज और टीम्स जैसे अपने प्रोडक्ट के लिए एआई-समर्थित तकनीकों को पेश किया है। अब माइक्रोसॉफ्ट अपना ध्यान बिजनेस तकनीक की ओर मोड़ रहा है।

Microsoft launched AI Dynamics 365 Copilot for business functions know what is it
Microsoft Dynamics 365 Copilot - फोटो : Microsoft

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का अब विभिन्न डोमेन में भी व्यापक इस्तेमाल हो रहा है। ओपनएआई के एआई चैटबॉट चैटजीपीटी के लॉन्च के बाद दुनिया तेजी से विभिन्न क्षेत्रों में एआई के साथ अवसरों का विस्तार देख रही है। इसी कड़ी में यूएस-आधारित टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने नया माइक्रोसॉफ्ट डायनेमिक 365 कोपायलट (Microsoft Dynamics 365 Copilot) लॉन्च किया है। यह कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट (CRP) और एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ERP) सेगमेंट के लिए दुनिया का पहला एआई कोपायलट है।

    बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने पहले से ही बिंग, एज और टीम्स जैसे अपने प्रोडक्ट के लिए एआई-समर्थित तकनीकों को पेश किया है। अब माइक्रोसॉफ्ट अपना ध्यान बिजनेस तकनीक की ओर मोड़ रहा है। माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में अपने प्रोडक्ट जैसे सर्च इंजन बिंग और वेब ब्राउजर एज में एआई चैटबॉट को पेश किया है।

    यूएस-आधारित टेक दिग्गज ने कई मौकों पर यह स्पष्ट किया है कि वह अपने प्रोडक्ट में अधिक एआई-समर्थित तकनीकों को लागू करेगी। कंपनी ने इसके लिए पहले ही ओपनएआई में अरबों डॉलर का निवेश किया है।

    कंपनी ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में लिखा, "आज, हम अपने बिजनेस एप्लिकेशन के पोर्टफोलियो में नई जनरेशन के एआई प्रोडक्ट अपडेट की घोषणा कर रहे हैं, जिसमें नए माइक्रोसॉफ्ट डायनेमिक 365 कोपायलट का लॉन्च शामिल है, जो बिजनेस कार्यों में इंटरैक्टिव, एआई-संचालित असिस्टेंट का काम करता है।"

    Microsoft के अनुसार कोपायलट, नई जनरेशन की एआई क्षमताओं और विभिन्न व्यावसायिक कार्यों के लिए नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग का उपयोग करता है। सेल, सर्विस, मार्केटिंग या सप्लाई चेन हो, नया Microsoft Dynamics 365 कोपायलट पेशेवरों के साथ काम करेगा और उन्हें अवधारणा बनाने और कुशलता से कंटेंट बनाने, ज्यादा समय लेने वाले कामों से निपटने और बेस्ट प्रैक्टिस में मदद करता है। और यह सब केवल यह बताकर किया जा सकता है कि किस चीज की जरूरत है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें