BSNL ने लॉन्च किया 168 रुपये का नया प्री-पेड प्लान, मिलेंगे ये फायदे

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए नया प्री-पेड रिचार्ज प्लान पेश किया है। नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत 168 रुपये है। BSNL ने यह प्री-पेड रिचार्ज प्लान अपने उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया है जो अपने नंबर पर इंटरनेशनल रोमिंग की सर्विस को एक्टिवेट करना चाहते हैं या फिर उसकी वैलिडिटी को बढ़ाना चाहते हैं, हालांकि यूजर्स को इस पैक में इंटरनेशनल रोमिंग के अलावा किसी प्रकार के अन्य बेनीफिट्स नहीं मिलेंगे।
ये भी पढ़ेंः BSNL 4G Plus Wi-Fi हुआ लॉन्च, ग्राहकों को मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट
आपको बता दें कि इस पैक का लाभ ग्राहक लिमिटेड समय तक ही उठा पाएंगे। BSNL ने बताया है कि ऑफर सिर्फ 9 सितंबर 2019 तक ही वैलिड रहेगा। STV 168 के जरिए BSNL उपभोक्ता 90 दिनों इंटरनेशनल रोमिंग की सुविधा ले सकते हैं। बता दें कि BSNL ने यह सर्विस फिलहाल केवल केरल सर्किल में लॉन्च की है, लेकिन उम्मीद है कि इसे अन्य सर्किल में भी पेश किया जाएगा।
बता दें कि BSNL का यह पैक केवल ग्राहकों को उनके मोबाइल नंबर पर इंटरनेशनल रोमिंग सेवाओं को चालू करने की अनुमति देता है, या फिर 90 दिनों के लिए इंटरनेशनल रोमिंग सेवाओं का विस्तार करता है। इस पैक में कोई भी कॉलिंग, मोबाइल डाटा या एसएमएस की सुविधा नहीं है।
ये भी पढ़ेंः BSNL ने बंद किए ये दो सबसे लोकप्रिय प्री-पेड प्लान्स, रोज मिल रहा था 4GB डाटा
गौरतलब है कि बीएसएनएल ने हाल ही में अभिनंदन-151 प्रीपेड वाउचर भी लॉन्च किया था। प्लान की खासियतों की बात करें तो इस प्लान में ग्राहकों को 180 दिनों की वैधता मिलेगी। इस प्लान के तहत ग्राहकों को रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। साथ ही रोज 1 जीबी डाटा भी मिलेगा। इस प्लान की कीमत 151 रुपये है। हालांकि इस प्लान के साथ मिलने वाली फ्री सेवाएं सिर्फ 24 दिनों तक ही वैध होंगी। ऐसे में प्लान की वैधता 180 दिनों की होगी लेकिन फ्री कॉलिंग और मैसेज 24 दिनों तक ही मिलेंगे।