इस डिवाइस से किसी भी आईफोन-एंड्रॉयड स्मार्टफोन को किया जा सकता है अनलॉक

यदि आप भी एक आईफोन या एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर हैं तो आपके लिए चिंता की बात है, क्योंकि इजरायल की फोरेंसिक फर्म Cellebrite का दावा है कि वह किसी भी आईफोन, आईपैड और प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन को एक डिवाइस के जरिए अनलॉक कर सकती है। Cellebrite के इस दावे को लेकर एपल से लेकर सैमसंग, गूगल और तमाम टेक कंपनियों पर यूजर की प्राइवेसी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
हालांकि कंपनी का मकसद किसी यूजर्स की प्राइवेसी में सेंध लगाना नहीं है, बल्कि एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार करना है जिसके जरिए पुलिस या कानून की मदद की जा सके। उदाहरण के तौर पर Cellebrite की इस डिवाइस का इस्तेमाल पुलिस अपराधियों के फोन को अनलॉक करके उसमें से डाटा निकाल सकती है। Cellebrite अपनी इस डिवाइस को यूनिवर्सल फोरेंसिक एक्सट्रैक्शन डिवाइस (UFED) नाम दिया है।
फर्म की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक UFED की मदद से पुलिस किसी भी आईफोन या एंड्रॉयड स्मार्टफोन में मौजूद एप को एक्सेस करके उसमें मौजूद डाटा निकाल सकती है। इसके अलावा फोन में मौजूद कंटेंट को डिलीट भी कर सकती है।
कंपनी का दावा है कि UFED की मदद से आईओएस 7 से लेकर आईओएस 12.3 तक के आईफोन को अनलॉक किया जा सकता है। साथ ही यह डिवाइस किसी भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन को अनलॉक कर सकती है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस सैमसंग, शाओमी, मोटोरोला, एलजी और हुवाई जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन को अनलॉक कर सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माना जाता है कि साल 2015 में कैलिफोर्निया में गोलीबारी करने वाले सैयद रिजवान फारूक के आईफोन 5एस को अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI ने Cellebrite से ही खुलवाया है, क्योंकि एपल ने सैयद रिजवान को फोन को अनलॉक करने से मना कर दिया था। हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि Cellebrite ने ही आईफोन 5एस का लॉक तोड़ा था।
- Tik Tok वीडियो बनाने के लिए बना लुटेरा, 5 दिन में बाइक सहित उठा ले गई पुलिस
- Nubia Red Magic 3 गेमिंग स्मार्टफोन आज भारत में होगा लॉन्च, मिलेगी 5000mAh की बैटरी
- WhatsApp Tips: कर दें यह सेटिंग, ग्रुप में कोई नहीं कर पाएगा आपको एड
- अमेरिकी सरकार द्वारा जांच पर बोले सुंदर पिचाई, टेक कंपनियों को बेवजह परेशान ना किया जाए