BSNL ने लॉन्च किया 147 रुपये का प्लान, मिलेगी 30 दिनों की वैधता

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 01 Aug 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
BSNL Launches Rs 147 Prepaid Recharge Plan With 30 days validity
BSNL - फोटो : amar ujala

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक नया सस्ता प्री-पेड प्लान बाजार में उतारा है जिसकी कीमत 147 रुपये है। BSNL के इस प्री-पेड प्लान की वैझता 30 दिनों की है। इसके अलावा कंपनी ने 247 रुपये और 1,999 रुपये वाले प्री-पेड प्लान की वैधता भी बढ़ाई है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

    BSNL के चेन्नई सर्किल के सर्कुलर के मुताबिक 147 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है। इस प्लान के साथ ग्राहकों को कुल 10 जीबी डाटा भी मिलेगा। इस नए प्लान के अलावा कंपनी ने 247 रुपये के प्लान को अपडेट किया है जिसके बाद इसकी वैधता 36 दिनों की हो गई है। इससे पहले इसकी वैधता 30 दिनों की थी। वहीं 1,999 रुपये वाले प्लान की वैधता 439 दिन कर दी गई है।

    विज्ञापन

    बता दें कि BSNL ने हाल ही में अपने सबसे खास ऑफर '5 pe 6' को 31 अगस्त तक बढ़ाने का एलान किया है। इस ऑफर के तहत मोबाइल, ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन यूजर्स को पांच मिनट से ज्यादा की कॉल करने पर 6 पैसे का कैशबैक मिलेगा। खास बात यह है कि यूजर्स को इस ऑफर से 50 रुपये तक का फायदा हो सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बीएसएनएल का यह ऑफर 30 जून को समाप्त होने वाला था, लेकिन कंपनी ने लॉकडाउन को ध्यान में रखकर इसकी अवधि को बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब कंपनी ने इस ऑफर की समय सीमा को बढ़ाया है। इससे पहले कंपनी इस ऑफर को दिसंबर 2019 में समाप्त करने वाली थी, लेकिन उस दौरान यूजर्स के लिए इस ऑफर को दोबारा उपलब्ध कराया गया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें