Realme ने भारत में लॉन्च किया 10W का वायरलेस चार्जर, कीमत 899 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 01 Aug 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
Realme 10W Wireless Charger Launched in India at Rs 899
Realme 10W Wireless Charger - फोटो : amarujala

    रियलमी ने भारत में भारत में अपना पहला वायरलेस चार्जर पेश किया है। रियलमी के वायरलेस चार्जर Realme 10W की कीमत महज 899 रुपये है। इस चार्जर की लॉन्चिंग और उपलब्धता के बारे में रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने ट्वीट करके दी है। रियलमी का यह 10W का वायरलेस चार्जर यूनिवर्सल Qi चार्जिंग स्टैंडर्ड से लैस है यानी यह किसी भी वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट वाली डिवाइस को सपोर्ट करेगा। इसके जरिए आप फोन से लेकर हेडफोन तक चार्ज कर सकते हैं।

    रियलमी इंडिया की साइट पर लिस्टिंग के मुताबिक यह चार्जर ग्रे कलर वेरियंट में मिलेगा। पावर के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसकी क्षमता 10वॉट की है। इसके अलावा इसमें क्विक चार्ज 2.0 और क्विक चार्ज 3.0 चार्जिंग अडाप्टर का भी सपोर्ट है।

    विज्ञापन

    आईफोन को चार्ज करने पर इसका आउटपुट 7.5W हो जाएगा। इस चार्जर के साथ 50 सेंटीमीटर का चार्जिंग केबल भी मिलेगा। फिलहाल इस चार्जर को कंपनी की साइट पर लिस्ट किया गया है और जल्द ही इसे अन्य ई-कॉमर्स साइट और रिटेल स्टोर पर उपलब्ध कराया जाएगा। आपको बताते चलें कि रियलमी जल्द ही भारत में 65W और 50W का अल्ट्रा थीन सुपरडर्ड चार्जर पेस करने वाली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme X50 Pro 5G में 65W SuperDart चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा Realme X2 Pro में 50W SuperDart का सपोर्ट है। पिछले महीने ही कंपनी ने 125W का UltraDART फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी पेश की है जो कि महज 20 मिनट में 4000एमएएच की बैटरी को फुल चार्ज कर सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें