BSNL ने लॉन्च किए दो नए सस्ते प्लान, 90 दिनों के लिए मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 02 May 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
BSNL launched Rs 99, Rs 319 two news plans with unlimited calling
mobile

    प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने दो नए सस्ते प्री-पेड प्लान लॉन्च किए हैं जिनमें 99 रुपये और 319 रुपये के प्लान शामिल हैं। बीएसएनएल के 99 रुपये वाले प्लान की टक्कर जियो और एयरटेल के 98 रुपये वाले प्लान से होगी। बता दें कि कुछ दिन पहले ही जियो के बाद BSNL ने आईपीएल स्पेशल प्लान बाजार में उतारा है। इस प्लान की कीमत 248 रुपये है। तो आइए जानते हैं बीएसएनएल के इन दोनों पैक्स के फायदे के बारे में।

    बीएसएनल के 99 रुपये और 319 रुपये प्लान में मिलने वाले फायदे

    bsnl
    bsnl

    सबसे पहले आपको बता दें कि दोनों प्लान के तहत सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी, हालांकि कंपनी के 99 रुपये वाले प्लान वैधता 26 दिनों की है और 319 रुपये वाले प्लान की वैधता 90 दिनों की है। इन दोनों प्लान्स में दिल्ली और मुंबई सर्किल को छोड़कर सभी सर्किल में रोमिंग के दौरान कॉलिंग फ्री है। दोनों प्लान्स में कॉलर ट्यून फ्री है। अब ऐसे में सवाल यह है कि बीएसएनएल के इन दोनों प्लान्स को कोई क्यों लेगा जब इन प्लान्स में केवल कॉलिंग की सुविधा मिल रही है जबकि अन्य टेलीकॉम कंपनियां इसी कीमत में कॉलिंग के साथ डाटा भी दे रही हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें