वंडरबूम फ्रीस्टाइल ब्लूटूथ स्पीकर रिव्यू: बैटरी और साउंड का जबरदस्त तड़का

Prateek Ranjan
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाPrateek Ranjan
Sat, 25 Aug 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
Ultimate Ears WONDERBOOM Freestyle Collection Bluetooth speaker review
woonderboom speaker

    अगस्त महीने की शुरुआत में अल्टिमेट इयर्स (UE) ने भारत में अपना वंडरबूम ब्लूटूथ स्पीकर का फ्री स्टाइल कलेक्शन लांच किया। इससे पहले कंपनी का फ्री स्टाइल कलेक्शन भारत में उपलब्ध नहीं था। कंपनी ने वंडरबूम फ्रीस्टाइल स्पीकर को 4 कलर वेरियंट में पेश किया है जिनमें कंक्रीट, अवकाडो, पैच रास्परी और यूनिकॉर्न शामिल हैं। इनमें से हमें रिव्यू के लिए कंक्रीट कलर वेरियंट मिला था जिसे हमने 15 दिनों तक इस्तेमाल किया तो आइए देखते हैं कैसा रहा है अल्टिमेट इयर्स का वंडरबूम ब्लूटूथ स्टाइल स्पीकर का रिव्यू।

    वंडरबूम फ्रीस्टाइल ब्लूटूथ स्पीकर रिव्यू: बैटरी और साउंड का जबरदस्त तड़का

    वंडरबूम फ्रीस्टाइल स्पीकर के फीचर्स

    सबसे पहले इसके फीचर्स की बात करें तो यह स्पीकर वाटरप्रूफ है और 5 फीट की ऊंचाई से गिरने पर भी इसमें कोई दिक्कत नहीं आती है। यह स्पीकर 1 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकता है। स्पीकर के सबसे ऊपर पॉवर और ब्लूटूथ डिवाइस पेयरिंग बटन दिया गया है। इसकी बैटरी को लेकर कंपनी ने 10 घंटे के बैकअप का दावा किया है, हालांकि कंपनी ने बैटरी की क्षमता के बारे में जानकारी नहीं दी है। कंपनी का कहना है कि स्पीकर 100 फीट की दूरी से भी ब्लूटूथ डिवाइस या फोन से कनेक्ट हो सकता है। स्पीकर आपको 360 डिग्री साउंड का अनुभव देगा यानि इसका स्पीकर किसी एक ओर नहीं, बल्कि चारों ओर है। स्पीकर के साथ आपको चार्जिंग केबल मिलता है, हालांकि कंपनी यूएसबी के लिए एडाप्टर नहीं देती है। इसके साथ 2 साल की वारंटी मिल रही है और इसकी कीमत 6,995 रुपये है।

    विज्ञापन
    वंडरबूम फ्रीस्टाइल ब्लूटूथ स्पीकर रिव्यू: बैटरी और साउंड का जबरदस्त तड़का

    वंडरबूम फ्रीस्टाइल स्पीकर की डिजाइन

    डिजाइन एक बार में आपको दीवाना बना देगा। इसकी ऊंचाई102 एमएम और आधार 93.5एमएम है। एक हाथ से इसे लेकर आप कहीं भी आसानी से ट्रेवल कर सकते हैं, हालांकि पॉकेट में इसे रखने में कोई परेशानी हो सकती है। इसका आकार सिलेंडर की तरह है। बॉडी का मैटेरियल प्लास्टिक और पॉलिमर की है। स्पीकर के सबसे ऊपर एक कोने में हैंगर दिया गया है जिसकी मदद से आप इसे टांग सकते हैं। इसका आधार भी बढ़िया है जिससे कहीं रखने में कोई परेशानी नहीं होती है और यह लुढ़कता नहीं है। स्पकीर के ऊपर ही दो बटन दिए गए हैं जो थोड़े से ऊभार के साथ हैं। इनमें से एक पॉवर बटन है और दूसरा स्पीकर को किसी ब्लूटूथ डिवाइस से कनेक्ट करने के लिए है, हालांकि यह खुद ही कनेक्ट होता है लेकिन कई बार कनेक्ट् ना होने की स्थिति में यह बटन कनेक्ट होने की गारंटी देता है। स्पीकर के आधार से थोड़ा ऊपर माइक्रो यूएसबी पोर्ट एक मजबूत ढक्कन के साथ दिया गया है जो कि पोर्ट को पानी और डस्ट से बचाता है। बॉडी की फिनिशिंग शानदार है। कुल मिलाकर कहें तो शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे डिजाइन पसंद नहीं आएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    वंडरबूम फ्रीस्टाइल ब्लूटूथ स्पीकर रिव्यू: बैटरी और साउंड का जबरदस्त तड़का

    वंडरबूम फ्रीस्टाइल स्पीकर का परफॉर्मेंस

    अभी तो हमने इसके फीचर्स और कंपनी के दावे की बात की तो चलिए अब परफॉर्मेंस की बात करते हैं। सबसे पहले बैटरी की बात करेंगे तो कंपनी ने 10 घंटे के बैकअप का दावा किया है जो वाकई है। यह स्पीकर 1 बार की फुल चार्जिंग में 10 घंटे का बैकअप आराम से देता है, लेकिन अगर आप दो या तीन घंटे प्ले करके बंद कर देते हैं और फिर कुछ घंटों के बाद प्ले करते हैं और बैटरी का बैकअप और ज्यादा मिलेगा। दूसरे शब्दों में कहें तो इस स्पीकर की बैटरी संतोषजनक है, यह आपको निराश नहीं करेगी और ना ही पार्टी का मजा किरकिरा करने वाली है। आप एक बार चार्ज करके पूरी पार्टी का मजा ले सकते हैं। स्पीकर के फुल चार्ज होने में 2 घंटे 45 मिनट का वक्त लगता है। अब साउंड की बात करें तो यह बेहतरीन है। एक छोटा-सा यह स्पीकर वूफर की कमी को पूरा कर सकता है।

    वंडरबूम फ्रीस्टाइल ब्लूटूथ स्पीकर रिव्यू: बैटरी और साउंड का जबरदस्त तड़का

    स्पीकर में बेस भी काफी बढ़िया है और फुल वॉल्यूम करने पर आवाज फटती नहीं है। कंपनी ने इस स्पीकर को लेकर दावा किया है कि यह 33 मीटर यानि करीब 100 फीट की दूरी पर मौजूद डिवाइस से भी कनेक्ट हो जाएगा जो कि वास्तव में नहीं है। इस स्पीकर के ब्लूटूथ का रेंज 15 मीटर है। इसके बाद आवाज कटने लगती है। एक फीचर की इस स्पीकर में कमी है जिसकी हम उम्मीद कर रहे थे और वह है कॉलिंग का। इस स्पीकर की मदद से आप फोन पर बात नहीं कर सकते। ऐसे में लगता है कि कंपनी ने इसे खासकर म्यूजिक पसंद करने वालों के लिए ही बाजार में उतारा है। इसकी एक और खासियत है कि इसमें एक साथ आप 8 डिवाइस को कनेक्ट कर सकेंगे। इसके बाद जैसे ही कोई एक बंद होगा, वैसे ही स्पीकर किसी दूसरे के साथ कनेक्ट हो जाता है। ऐसे में आपको बार-बार ब्लूटूथ पेयर नहीं करना पड़ता है। तो अब कुल मिलाकर कहें तो अगर आपकी जरूरत किसी ऐसे ब्लूटूथ स्पीकर की है जो आपकी वूफर की जरूरतों को पूरा कर सके वंडरबूम का यह फ्रीस्टाइल कलेक्शन आप ट्राई कर सकते हैं। यह स्पीकर आपको निराश नहीं करेगा। पार्टी लवर के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें