यह कंपनी सिर्फ 999 रुपये में 1 साल के लिए दे रही अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा

अगर आप भी किसी ऐसे प्लान की तलाश में हैं जिसमें पूरे 1 साल की वैलिडिटी मिले तो आपकी तलाश पूरी हो गई है। महाशिवरात्री के खास मौके पर BSNL ने नया प्रीपेड प्लान पेश किया है जिसकी कीमत 999 रुपये है और इसकी वैधता 1 साल की है। बीएसएनएल के इस प्लान में प्रतिदिन 1 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। बीएसएनएल का यह प्लान नेपाल, जम्मू-कश्मीर और असम को छोड़कर सभी सर्किल के लिए है।
999 रुपये वाले प्लान के फायदे

BSNL के इस प्लान में 365 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 मैसेज का भी तोहफा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में रोमिंग में भी आउटगोइंग फ्री होगी। वहीं 1 जीबी डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 40Kbps हो जाएगी। हालांकि इस प्लान के तहत सभी कॉल फ्री नहीं हैं। दिल्ली और मुंबई कॉल करने पर 60 पैसे प्रति मिनट की दर से कटेंगे। फ्री कॉलिंग की सुविधा रिचार्ज से 181 दिन तक ही मिलेगी और उसके बाद 60 पैसे की दर से कॉलिंग होगी।