एक साथ काम करते हैं ये रोबोट, देखिए किस तरह खोल रहे हैं दरवाजा?

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 13 Feb 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
These robots work together to achieve a common goal, Watch this video
Boston Dynamics Robots

    Boston Dynamics ने एक 45 सेकेंड का वीडियो तैयार किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो स्पॉटमिनी रोबोट एक साथ काम कर रहे हैं और दोनों मिलकर एक ऑफिस का दरवाजा खोल रहे हैं।

    SpotMini रोबोट का वजन 11 किलोग्राम है और इनके चार पैर भी हैं। ये रोबोट किसी भी चीज को उठाकर दूसरी जगह रख सकते हैं और इंसानों की तरह काम भी कर सकते हैं। इनमें से एक रोबोट के पीठ पर एक हाथ भी है जिससे वह वीडियो में दरवाजा खोलते हुए दिख रहा है।

    विज्ञापन

    यहां गौर करने वाली बात यह है कि एक रोबोट के पास हाथ नहीं है लेकिन जैसे ही वह दरवाजे पर आता है तो दूसरा रोबोट भी दरवाजे पर पहुंचता और फिर पहला रोबोट पीछे हट जाता है और दूसरा रोबोट बड़े आराम से दरवाजा खोलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इन रोबोट का इस्तेमाल प्राकृतिक आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्य में हो सकता है। ये रोबोट ऐसे समय में मलबे को हटाने, पीड़ितों के पास खाना पहुंचाने और लोगों को बाहर निकालने का काम आसानी से कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें