BSNL के इस प्लान में मिलेगा 750GB डाटा, स्पीड होगी 50Mbps

रिलायंस जियो के ब्रॉडबैंड को टक्कर देने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड ने दो नए ब्रॉडबैंड प्लान बाजार में उतारे हैं। दोनों मासिक प्लान हैं और इनमें 100Mbps तक की स्पीड मिलेगी। इनमें से एक प्लान की कीमत 777 रुपये और दूसरे की कीमत 1,277 रुपये है। दोनों प्लान की वैधता 30 दिनों की है।
कंपनी ने इन दोनों प्लान को अलग-अलग नाम दिए हैं। 777 रुपये वाले प्लान को कंपनी ने ULD 777 और 1,277 रुपये वाले प्लान को कंपनी ने ULD 1277 नाम दिया है। 777 रुपये वाले प्लान में कुल 500GB डाटा मिलेगा और स्पीड 50 एमबीपीएस की होगी, वहीं 1,277 रुपये वाले पैक में 750GB डाटा मिलेगा और स्पीड 100Mbps तक होगी।
डाटा के अलावा दोनों प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। दोनों प्लान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को छोड़कर देशभर के सभी सर्किल के लिए उपलब्ध हो गया है। डाटा खत्म होने के बाद ULD 777 प्लान की स्पीड 2Mbps रह जाएगी। BSNL के 777 रुपये वाले प्लान की सीधी टक्कर एयरटेल के हाल ही में लॉन्च हुए 899 रुपये वाले प्लान से होगी जिसमें 150GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।