जियो की टक्कर में बीएसएनएल ने उतारा 171 रुपये का प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड मजा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 26 Jul 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
BSNL launched new Rs 171 plan With 2GB Data per Day to Take on Jio
bsnl

    प्राइवेट टेलीकॉम के बीच चल रही डाटा वॉर के बीच भारत संचार निगम लिमिटेड भी कूद पड़ा है। बीएसएनएन ने सिर्फ 171 रुपये का प्लान पेश किया है जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा का फायदा मिल रहा है। हालांकि बीएसएनएल के इस प्लान की दिक्कत यह है कि यह प्लान फिलहाल सिर्फ आंध्रप्रदेश और तेलंगाना सर्किल के लिए है।

    बीएसएनएल के इस 171 रुपये वाले प्लान की खासियतों की बात करें तो इसकी वैधता 30 दिनों की है और इसके तहत 2 जीबी 2G/3G डाटा प्रतिदिन मिलेगा यानि कुल मिलाकर आपको 60 जीबी डाटा मिलेगा। प्रति जीबी डाटा की कीमत बात करें तो एक जीबी डाटा की कीमत 2.85 रुपये है।

    विज्ञापन

    बीएसएनएल के इस प्लान का सीधा मुकाबला जियो के 198 रुपये वाले प्लान से होगी जिसमें 28 दिनों की वैधता के साथ 56 जीबी डाटा यानि रोज 2 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मोटो जी6 प्ले रिव्यू: बिल्ड क्वालिटी और डॉल्बी ऑडियो के साथ बाजार को साधने की कोशिश

    बता दें कि अभी हाल ही में वोडाफो ने 47 रुपये का शुरुआती प्री-पेड प्लान बाजार में उतारा है जिसमें 7,500 सेकेंड यानि 125 मिनट लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। साथ ही 50 लोकल और नेशनल मैसेज मिलेंगे। इसके अलावा इस प्लान में 500 एमबी 3जी/4जी डाटा भी मिलेगा। वोडाफोन के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान की कीमत अलग-अलग सर्किल के लिए अलग-अलग है। वहीं अन्य सर्किल में डाटा भी ज्यादा मिल रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें