यह कंपनी सिर्फ 99 रुपये में दे रही है 45GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 07 Jun 2018 01:05 PM IST
BSNL Launched Monthly Broadband Plans With 20Mbps Speeds Now Start at Rs 99
mobile calling

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा के बीच 99 रुपये का एक ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया है। बीएसएनएल के इस प्लान के तहत देशभर सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की जा सकेगी। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसके अलावा इस प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा भी मिलेगा यानि कुल 45 जीबी डाटा मिलेगा।

    इसके अलावा कंपनी ने 399 रुपये और 199 रुपये के भी प्लान बाजार में उतारे हैं। 399 रुपये वाले प्लान में 600 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। यानि इस प्लान में रोज 20 जीबी डाटा मिलेगा। इन दोनों प्लान के तहत 20Mbps तक की स्पीड मिलेगी और डाटा खत्म होने के बाद 1Mbps की स्पीड मिलेगी। वहीं 199 रुपये वाले प्लान में रोज 5 जीबी डाटा मिलेगा। सभी प्लान की वैधता 30 दिनों की है। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

    बता दें कि इससे पहले बीएसएनएल ने पतंजलि समृद्धि सिम के लिए 144 रुपये, 792 रुपये और 1,584 रुपये के प्लान जारी हुए है। इन सभी प्लान में रोज 2 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। हालांकि सभी प्लान की वैधता अलग-अलग है। इन प्लान्स के बारे में BSNL ने ट्वीट करके जानकारी दी है। 144 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में मुंबई और दिल्ली सर्किल को छोड़कर सभी सर्किल के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी और इस प्लान की वैधता 30 दिनों की होगी। इसमें रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें