BSNL का नया धमाका, फ्री में उठाएं अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने ब्रॉडबैंड के क्षेत्र में बढ़ी प्रतिस्पर्धा के बीच एक बड़ा फैसला लिया है। बीएसएनएल ने अब घोषणा की है कि FTTH ब्रॉडबैंड कॉम्बो प्लान के साथ आएंगे जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी, हालांकि कुछ प्लान में सिर्फ बीएसएनएल से बीएसएनएल के नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की जा सकेगी और कुछ अन्य प्लान में सभी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग का तोहफा मिलेगा।
कंपनी ने कहा है कि उससे 645 रुपये से ज्यादा वाले ब्रॉडबैंड प्लान के यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर फ्री में कॉलिंग कर सकेंगे। वहीं जिन लोगों ने 249 रुपये और 645 रुपये वाले प्लान लिए वे सिर्फ बीएसएनएल के नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग कर सकेंगे।
इससे पहले इन प्लान के तहत कुछ ही सर्किल में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा थी। साथ ही ये दोनों प्लान देशभर के सभी सर्किल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। इसके अलावा BSNL रात के 10.30 बजे से सुबह 6 बजे तक रविवार को सभी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सुविधा दे रहा है।
गौरतलब है कि अभी हाल ही में बीएसएनएल ने अपने 444 रुपये वाले प्री-पेड प्लान को अपडेट किया है जिसमें अब रोज 6 जीबी डाटा मिल रहा है। इसके अलावा बीएसएनएल के इस प्लान में बीएसएनएल के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी और इस प्लान की वैधता 60 दिनों की होगी। हालांकि इस प्लान में आपको 3जी स्पीड से ही डाटा मिलेगा।