शाओमी एमआई ए2, एमआई ए2 लाइट हुए लॉन्च, कीमत व फीचर्स

शाओमी ने आज एमआई ए2 और एमआई ए2 लाइट को स्पेन में हुए एक इवेंट में लॉन्च कर दिया है। एमआई ए2 पिछले साल लॉन्च हुए एमआई ए1 का अपग्रेडेड वर्जन है। दोनों फोन गोल्ड, ब्लैक और ब्लू कलर वेरियंट में मिलेंगे। इसके अलावा डिस्प्ले पर 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा। दोनों फोन यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग मिलेगी।
एमआई ए2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.99 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसेर दिया गया है। बता दें कि एमआई ए1 में 625 प्रोसेसर था। यह फोन 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा।

फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 12+20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन के साथ बैक कवर भी फ्री में मिलेगा। इस फोन के साथ ब्लूटूथ 5.0 मिलेगा। इस फोन में भी एंड्रॉयड वन मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और 3010mAh की बैटरी है।

एमआई ए2 और एमआई ए2 लाइट की कीमत
एमआई ए2 की कीमत EUR 249 यानि करीब 20,000 रुपये होगी। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट मिलेगा। वहीं 4GB रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत EUR 279 यानि करीब 22,500 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत EUR 349 यानि करीब 28,000 रुपये होगी। वहीं एमआई ए2 लाइट की शुरुआती कीमत EUR 179 यानि करीब 14,500) रुपये होगी।
एमआई ए2 लाइट की स्पेसिफिकेशन
इसमें 5.84 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 3/4 जीबी रैम, 32/64 जीबी स्टोरेज, 4000 एमएएच की बैटरी, 12+5 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।