BSNL: कंपनी ने चुपके से बढ़ा दी इन तीन प्लान की स्पीड, मिलता है 1000GB डाटा
BSNL के 249 रुपये वाले प्लान के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा कुल 10GB डाटा मिलेगा जो कि 25Mbps की स्पीड से मिलेगा। डाटा खत्म होने के बाद स्पीड 2Mbps रह जाएगी। 299 रुपये वाला प्लान 20GB डाटा लिमिट के साथ आता है।

विस्तार
हाल ही में निजी टेलीकॉम कंपनियों के प्लान महंगे हुए हैं जिसके बाद सरकारी कंपनी BSNL की बाजार में मांग बढ़ गई है। BSNL इसका फायदा भी उठा रहा है। BSNL की ओर से लगातार सस्ते और आकर्षक प्लान पेश किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कंपनी ने अपने तीन ब्रॉडबैंड प्लान की स्पीड में चुपके से इजाफा कर दिया है। आइए जानते हैं...
BSNL ने हाल ही में अपने तीन ब्रॉडबैंड प्लान को अपग्रेड किया है जिनमें 249, 299 और 329 रुपये के प्लान शामिल हैं। इन प्लान के साथ पहले क्रमश: 10Mbps, 10Mbps, 20Mbps की स्पीड मिलती थी लेकिन अपग्रेड के बाद तीनों प्लान के साथ 25Mbps की स्पीड मिल रही है।
BSNL के 249 रुपये वाले प्लान के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा कुल 10GB डाटा मिलेगा जो कि 25Mbps की स्पीड से मिलेगा। डाटा खत्म होने के बाद स्पीड 2Mbps रह जाएगी। 299 रुपये वाला प्लान 20GB डाटा लिमिट के साथ आता है।
- Jio-Airtel-Vi: एक महीने की वैधता वाले तीन प्लान, रिचार्ज से पहले जरूर चेक करें, फायदे में रहेंगे
- Google Pixel 9: नए फोन में आने लगी दिक्कत, काम नहीं कर रहा वायरलेस चार्जिंग फीचर
- फायदे की बात: गजब का है BSNL का यह 4G प्लान, मिलता है 600GB हाई स्पीड डाटा
- Facebook Dark: क्या सच में ब्लैक हो गया है फेसबुक एप का आइकन, जानें पूरा सच