Facebook Dark: क्या सच में ब्लैक हो गया है फेसबुक एप का आइकन, जानें पूरा सच

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 31 Aug 2024 02:37 PM IST
सार

यह भी संभव है कि आपके फोन में मौजूद फेसबुक एप का आइकन भी ब्लैक हो गया हो। यदि आप भी सोच रहे हैं कि फेसबुक के आइकन का कलर बदल गया है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
Why is the Facebook icon black Social media users have some theories
facebook black - फोटो : social media

    विस्तार

    पिछले दो दिन से फेसबुक डार्क आइकन को लेकर हर रोज हजारों सर्चेज हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि फेसबुक का आइकन ब्लू से ब्लैक हो गया है। हजारों सोशल मीडिया यूजर्स ने फेसबुक के ब्लैक आइकन की तस्वीरें ऑनलाइन शेयर की हैं। यह भी संभव है कि आपके फोन में मौजूद फेसबुक एप का आइकन भी ब्लैक हो गया हो। यदि आप भी सोच रहे हैं कि फेसबुक के आइकन का कलर बदल गया है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं...

    यदि आपके भी फेसबुक एप का आइकन ब्लैक दिख रहा है तो आप अकेले नहीं हैं। हजारों लोगों के साथ ऐसा हुआ है लेकिन यह वो भी नहीं है जो आप सोच रहे हैं। दरअसल बात ऐसी है कि फेसबुक एप का आइकन नहीं बदला है, बल्कि एक बग के कारण ऐसा हुआ था। इसकी पुष्टि खुद मेटा के एक अधिकारी ने की है।

    विज्ञापन

    यदि आपको भी अभी तक फेसबुक एप का आइकन ब्लैक दिख रहा है तो अपने एप को अपडेट करें। अपडेट के बाद एप के आइकन का कलर पहले जैसा ही हो जाएगा। बग के कारण एप के आइकन का बैकग्राउंड कलर ब्लैक हो गया था जिसके बाद लोगों ने दावा किया कि फेसबुक ने आइकन का कलर बदल दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें