BSNL अपने ग्राहकों को फिर से मुफ्त में दे रहा 4G सिम, जानें पूरा ऑफर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 06 Feb 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
BSNL Extends Free 4G SIM Offer Till March 31 in Kerla circle Also Enables Free Call Forwarding Facility
BSNL 4G - फोटो : amarujala

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने 4G SIM के ऑफर को 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। खास बात यह है कि BSNL की 4जी सिम फ्री में मिल रहा है, हालांकि BSNL का 4जी सिम ऑफर फिलहाल केवल केरल के लिए ही है। नए 4जी सिम के साथ कंपनी अपने ग्राहकों को मुफ्त कॉल फॉरवर्डिंग की सुविधा भी दे रही है। तो यदि आप BSNL के ग्राहक हैं और केरल में हैं तो अपग्रेड करने के लिए आपको इससे बेहतर दूसरा मौका नहीं मिलेगा।

    दरअसल BSNL Free 4G SIM वाले ऑफर की वैधता 31 मार्च तक केरल सर्किल में बढ़ा दी है। पहले यह ऑफर 31 जनवरी तक ही था। आमतौर पर कंपनी 4जी सिम के लिए 20 रुपये का शुल्क लेती है, लेकिन इस ऑफर के तहत BSNL के सभी 2G-3G ग्राहकों को मुफ्त में 31 मार्च 2021 तक 4जी सिम कार्ड मिलेगा। यह ऑफर नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। यदि आप एमएनपी करते हैं तो आपको 100 रुपये का पहला रिचार्ज (FRC) कराना होगा।

    विज्ञापन

    बता दें कि BSNL ने हाल ही में अपने एनुअल प्लान में बदलाव किए हैं। उसके बाद कंपनी के 1,999 रुपये वाले एनुअल प्लान में पहले हर रोज 3 जीबी डाटा मिलता था, लेकिन अब कंपनी ने इस प्लान को अपडेट कर दिया है। नए अपडेट के बाद इस प्लान अब रोज 3 जीबी की जगह सिर्फ 2 जीबी डाटा ही मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस बदलाव के बाद अब BSNL के पास रोज 3 जीबी डाटा वाले प्लान के रूप में 2,399 रुपये वाला प्लान ही बचा है। एक महीने के अंदर 1,999 रुपये वाले प्लान में यह तीसरा बदलाव है। जहां तक कॉलिंग की बात है तो सभी नेटवर्क पर पहले की तरह अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती रहेगी। इस प्लान में हर रोज 100 SMS भेजे जा सकेंगे।

    इस प्लान में Eros Now का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। साथ ही 60 दिनों के लिए Lokdhun का भी एक्सेस मिल रहा है। पहले इस प्लान में 365 दिनों के लिए Lokdhun का एक्सेस और 60 दिनों के लिए Eros Now का सब्सक्रिप्शन मिल रहा था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें