भारत में ठप हुआ Twitter, इन 12 शहरों के यूजर्स हुए सबसे ज्यादा परेशान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 06 Feb 2021 09:39 AM IST
विज्ञापन
Twitter down in India For some region users face problems on website and mobile app
Twitter Down - फोटो : amarujala

    माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter शुक्रवार की रात भारत में कई यूजर्स के लिए ठप रहा है। Downdetector से भी इसकी पुष्टि हुई है। भारत के करीब 900 यूजर्स ने डाउनडिटेक्टर पर Twitter के ठप होने की शिकायत की है। किसी यूजर्स ने मोबाइल एप के ठप होने तो किसी ने Twitter वेबसाइट के ठप होने की शिकायत की है। Twitter के ठप होने से सबसे ज्यादा परेशानी एंड्रॉयड और डेस्कटॉप यूजर्स को हुई है, हालांकि अब तीनों वर्जन पर ट्विटर को लेकर कोई दिक्कत नहीं है।

    रिपोर्ट के मुताबिक बहुत ही कम iOS यूजर्स ने ट्विटर के ठप होने की कंप्लेन की है। यूजर्स को स्लो लोडिंग और लॉगिन जैसी समस्याओं से जूझना पड़ा है। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक ट्विटर के साथ लोगों की दिक्कत शुक्रवार की रात 9 बजे हुई। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, पटना, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद, मदुरै और बंगलूरू के यूजर्स को काफी दिक्कत हुई है।

    विज्ञापन

    ट्विटर के डाउन होने की पुष्टि अभी तक ट्विटर ने आधिकारिक तौर पर नहीं की है। वहीं भारत के अलावा किसी अन्य देश के यूजर्स को परेशानी नहीं हुई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें