BSNL ने बढ़ाई STV 49 की उपलब्धता, 108 रुपये वाला प्लान भी हुआ अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 28 Nov 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
BSNL Extends Availability of STV 49 Also Revises Plan Voucher 108 All details here
BSNL - फोटो : amar ujala

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए दो प्री-पेड प्लान को अपडेट किए हैं जो कि एक दिसंबर 2020 से प्रभावी होंगे। खबर यह भी है कि जियो की टक्कर में BSNL एक पोस्टपेड प्लान भी लॉन्च करने जा रहा है। नए बदलाव में STV 49 और 108 रुपये वाला प्लान वाउचर शामिल हैं। STV 49 29 नवंबर को खत्म होने वाला था लेकिन अब BSNL ने इसकी उपलब्धता बढ़ा दी है। अब आप अगले 90 दिनों तक एसटीवी 49 का लाभ ले सकते हैं।

    BSNL ने इसी साल सितंबर में STV 49 को प्रमोशनल प्लान के तौर पर 90 दिनों के लिए लॉन्च किया था, लेकिन अब कंपनी ने इसकी अवधि को अगले 90 दिनों के लिए बढ़ा दिया है, हालांकि इस प्लान में मिलने वाली सुविधाओं को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    विज्ञापन

    BSNL STV 49 में सभी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 100 मिनट मिलते हैं। इसके बाद प्रति मिनट 45 मिनट का शुल्क देना होगा। यह कॉलिंग दर लोकल/एसटीडी और रोमिंग सभी के लिए है। इस प्लान में कल 2 जीबी डाटा भी मिलता है और 100 एसएएस भी मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अब 108 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इशके अलावा इसमें रोज 1 जीबी डाटा भी मिलता है। इस प्लान की वैधता 90 दिनों की है, हालांकि डाटा की सुविधा 45 दिनों तक की ही है। इस प्लान में कुल 100 एसएमएस भी मिलते हैं।

    इस प्लान के तहत प्रतिदिन 250 मिनट कॉलिंग की जा सकती है। नए अपडेट के बाद 108 रुपये और 49 रुपये वाले इन दोनों प्लान का फायदा 28 फरवरी 2021 तक उठाया जा सकता है और ये दोनों प्लान एक दिसंबर से उपलब्ध हो जाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें