टेक्नो ला रहा है नई सीरीज, हीलियो G80 के साथ अगले महीने लॉन्च होगा Tecno Pova

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 27 Nov 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
Tecno Pova launch in India on december 4 with Helio G80 SoC and 6000mAh Battery
Tecno Pova - फोटो : flipkart

    टेक्नो मोबाइल जल्द ही भारत में नई सीरीज के तहत स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। Tecno मोबाइल की नई सीरीज Tecno Pova भारत में चार दिसंबर को लॉन्च हो रही है। Tecno Pova को कुछ दिन पहले ही फिलीपिंस में लॉन्च किया गया है। Tecno Pova में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर दिया गया है। Tecno Pova की कीमत भारतीय बाजार में 10,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच हो सकती है। फोन की लॉन्चिंग भारत में चार दिसंबर को रही है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से होने की उम्मीद है।

    Tecno Pova की स्पेसिफिकेशन

    Tecno Pova एक बजट फोन है जिसका मुकाबला रेडमी 9 प्राइम जैसे स्मार्टफोन से होने वाला है। Tecno Pova में 6.8 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है।

    विज्ञापन

    Tecno Pova का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो टेक्नो के इस नए फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 13 मेगापिक्सल का है, दूसरा और तीसरा लेंस 2-2 मेगापिक्सल के और चौथा लेंस एआई एच है। कैमरे के साथ क्वॉड फ्लैश लाइट भी मिलती है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। Tecno Pova में 6000mAh की बैटरी है जिसके साथ टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें