BSNL ने दिया झटका, बंद किए सभी प्री-पेड ब्रॉडबैंड प्लान, अब मिलेंगे सिर्फ पोस्टपेड प्लान
BSNL ने अपने सभी प्री-पेड ब्रॉडबैंड प्लान को बंद कर दिया है और अब सिर्फ पोस्टपेड प्लान ही ग्राहकों मिलेंगे, हालांकि कंपनी की ओर से इसकी फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

विस्तार
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक BSNL ने अपने सभी प्री-पेड ब्रॉडबैंड प्लान को बंद कर दिया है और अब सिर्फ पोस्टपेड प्लान ही ग्राहकों मिलेंगे, हालांकि कंपनी की ओर से इसकी फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
कहा जा रहा है कि BSNL ब्रॉडबैंड के प्री-पेड ग्राहकों की संख्या बहुत कम है, इसलिए यह फैसला लिया गया है। KeralaTelecom की रिपोर्ट के मुताबिक BSNL ब्रॉडबैंड के सभी प्री-पेड ग्राहकों को पोस्टपेड में शिफ्ट करने की तैयारी कर रहा है। ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी ने 600 रुपये का डिस्काउंट ऑफर भी पेश किया है।
बता दें कि भारत संचार निगम लिमिटेड ने हाल ही में अपना एक नया प्री-पेड प्लान पेश किया है जिसकी कीमत 1,498 रुपये है। BSNL के इस प्लान में हर रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है, हालांकि इसमें कॉलिंग और मैसेजिंग की कोई सुविधा नहीं मिलेगी। 1,498 रुपये वाले प्री-पेड प्लान के अलावा कंपनी ने एक प्रमोशनल ऑफर भी पेश किया है जिसके साथ 90 दिनों की अतिरिक्त वैधता मिल रही है।
1,498 को खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें डाटा की जरूरत है। इस प्लान के साथ 365 दिनों तक हर रोज 2 जीबी डाटा मिल रहा है। प्रतिदिन डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 40kbps हो जाएगी। फिलहाल 1,498 रुपये वाला रिचार्ज प्लान चेन्नई सर्किल में देखा गया है, जल्द ही इसे अन्य सर्किल में उपलब्ध कराया जाएगा।
- तरकीब: फोन में क्लोन एप का विकल्प नहीं और चलाना चाहते हैं दो व्हाट्सएप अकाउंट, काम आएंगे ये पांच एप्स
- OPPO ने भारत में लॉन्च अपना सबसे सस्ता ईयरबड्स, 24 घंटे चलेगी बैटरी
- TCL 20 R 5G बजट स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, Dimensity 700 प्रोसेसर से है लैस
- Apple Event: 14 सितंबर को लॉन्च होगी आईफोन 13 सीरीज, हो गया इवेंट का आधिकारिक एलान