Apple Event: 14 सितंबर को लॉन्च होगी आईफोन 13 सीरीज, हो गया इवेंट का आधिकारिक एलान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 08 Sep 2021 09:44 AM IST
सार

हर साल सितंबर में होने वाले एपल के इवेंट में नए आईफोन लॉन्च होते हैं। इस इवेंट में आईफोन 13 सीरीज लॉन्च होगी। इवेंट का आयोजन 14 सितंबर को रात में 10.30 बजे से होगा।

विज्ञापन
Apple Event set for September 14 California Streaming iphone 13 series and watch series 7 Expect
apple event - फोटो : apple

    विस्तार

    तमाम लीक्स रिपोर्ट के सामने आने के बाद एपल ने अपने इवेंट को लेकर आधिकारिक एलान कर दिया है। एपल का इवेंट 14 सितंबर को होगा। एपल के इस खास इवेंट को California Streaming नाम दिया गया है। एपल ने मीडिया इनवाइट भी भेजने शुरू कर दिए हैं, हालांकि इस इवेंट में कौन-कौन से प्रोडक्ट लॉन्च होंगे, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

    वैसे आमतौर पर हर साल सितंबर में होने वाले एपल के इवेंट में नए आईफोन लॉन्च होते हैं। इस इवेंट में आईफोन 13 सीरीज लॉन्च होगी। इवेंट का आयोजन 14 सितंबर को रात में 10.30 बजे से होगा। इससे पहले इसी साल अप्रैल में एपल का इवेंट Spring Loaded हुआ था जिसमें नए आईपैड iPad Pro लॉन्च किए थे। आगामी इवेंट में आईफोन 13 सीरीज के अलावा एपल वॉच सीरीज 7 और AirPods 3 के लॉन्चिंग की उम्मीद है।

    विज्ञापन

    इसी साल अप्रैल में हुए इवेंट में एपल ने iPad Pro (2021) को इनहाउस M1 चिपसेट के साथ पेश किया है। इससे पहले इस चिपसेट का इस्तेमाल MacBooks और Mac mini में पिछले साल हुआ है। iMac (2021) को भी M1 चिप के साथ ही पेश किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iPhone 13 को लेकर भी कई तरह की लीक रिपोर्ट सामने आ रही हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि iPhone 13 के साथ सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर मिलेगा, हालांकि यह कुछ चुनिंदा बाजार के लिए ही होगा। इस फीचर की मदद से नेटवर्क ना होने की स्थिति में भी बातें की जा सकेंगी।

    इसके अलावा यह भी दावा किया जा रहा है कि iPhone 13 सीरीज को आईफोन 12 सीरीज के मुकाबले बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। नए आईफोन iOS 15 के साथ आएंगे, हालांकि इसका आधिकारिक एलान अभी नहीं हुआ है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें