BSNL बंपर ऑफर, 30 जून तक फ्री में रोज मिलेगा 2.21GB डाटा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 03 May 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
BSNL Bumper Offer of Additional 2.21GB per Day Data Extended Till June 30, all you need to know
बीएसएनएल - फोटो : PTI

    BSNL ने एक बार फिर से अपने प्री-पेड ग्राहकों को तोहफा देते हुए बंपर ऑफर की सुविधा को 30 जून 2019 तक बढ़ा है। बीएसएनएल के इस बंपर ऑफर के तहत कंपनी के चुनिंदा ग्राहकों को 30 जून तक हर रोज 2.21 जीबी डाटा मिलेगा। इससे पहले इसी साल जनवरी में BSNL ने इसकी वैधता 30 अप्रैल तक बढ़ाई थी जिसे अब 30 जून तक कर दिया गया है। इसी के साथ BSNL ने अपने प्री-पेड प्लान्स भी अपडेट किए हैं जिनमें 186 रुपये से लेकर 1,699 रुपये तक के प्लान शामिल हैं।

    बंपर ऑफर के तहत यदि कोई ग्राहक 186 रुपये, 429 रुपये, 485 रुपये, 666 रुपये, 999 रुपये और 1,699 रुपये के प्लान खरीदता है तो उसे हर रोज फ्री में 2.21GB डाटा मिलेगा। ग्राहकों को यह डाटा 30 जून तक मिलेगा। बता दें कि इस ऑफर को कंपनी पहली बार पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया और इसकी वैधता 31 जनवरी थी जिसके बाद इसे वैधता को पहले 30 अप्रैल और अब 30 जून 2019 किया गया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें