अमेजन समर सेल: OnePlus 6T पर मिल रहा 9 हजार रुपये तक का डिस्काउंट

अमेजन की समर सेल 4 मई से शुरू हो रही है। इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, एसी और हेडफोन जैसे कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही है लेकिन इस सेल में सबसे ज्यादा छूट मिल रही है। अमेजन की इस समर सेल में वनप्लस 6टी को 9 हजार रुपये की छूट के साथ खरीदने का मौका है, हालांकि यदि आप चाहें तो वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो का भी इंतजार कर सकते हैं, क्योंकि ये दोनों फोन भी 14 मई को लॉन्च हो रहे हैं।
वनप्लस 6टी के अलग-अलग वेरियंट की कीमत

7 मई तक चलने वाली अमेजन की इस समर सेल में वनप्लस 6टी का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट को 32,999 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि इसकी कीमत 41,999 रुपये है। ऐसे में इस फोन पर 9 हजार रुपये की छूट मिल रही है। इसके अतिरिक्त यदि आप एसबीआई के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए पेमेंट करते हैं तो आपको 10 फीसदी की छूट मिलेगी, वहीं कंपनी ने OnePlus 6T के 6GB रैम +128GB स्टोरेज वेरियंट को 29,999 रुपये और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरियंट को 36,999 रुपये में बेच रही है।
वनप्लस 6टी की स्पेसिफिकेशन

OnePlus 6T में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड पाई 9.0 और 6.41 इंच की फुल एचडी सुपर एमोल्ड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन की डिस्प्ले में वाटर ड्रॉप नॉच मिलेगा। इसके अलावा वनप्लस 6टी में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 6 जीबी व 8 जीबी रैम के साथ तीन वेरियंट में उपलब्ध होगा, जिसमें 128 जीबी व 256 जीबी स्टोरेज के विकल्प होंगे। स्टोरेज में मेमोरी कार्ड स्लॉट नहीं दिया गया है।
वनप्लस 6टी का कैमरा

फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक लेंस 16 मेगापिक्सल का सोनी IMX519 सेंसर के साथ है जिसका अपर्चर f/1.7 है, वहीं दूसरा लेंस 20 मेगापिक्सल का सोनी IMX376K सेंसर वाला है जिसका अपर्चर f/1.7 है। वनप्लस 6टी में फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का सोनी IMX371 सेंसर वाला है। रियर कैमरे से 4के और 1080 पिक्सल पर स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। फोन के कैमरे में स्टेबलाइजेशन का फीचर भी मिलेगा।