BSNL और MTNL ने 4जी टेंडर किया रद्द, जानें वजह

विस्तार
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल और एमटीएनएल ने महत्वाकांक्षी 4जी टेंडर को रद्द कर दिया है। अब जल्द ही इस टेंडर को दोबारा पेश किया जाएगा। साथ ही इस टेंडर में भारतीय तकनीक को बढ़ावा देने के लिए प्रावधान भी शामिल किए जाएंगे।
आपको बता दें कि भारत सरकार ने हाल ही में दोनों सरकारी टेलीकॉम कंपनियों को टेंडर के लिए चीनी सामान न खरीदने का आदेश दिया था। इससे पहले सरकार ने चीन को झटका देते हुए टिक-टॉक, हेलो और यूसी ब्राउजर समेत 59 मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगाया था।
सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 ए के तहत सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन 59 एप्स को ब्लॉक करने का निर्णय लिया था क्योंकि ये एप भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा थे।
इसे भी पढ़ें: स्मार्टफोन बेचते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी निजी फोटो और वीडियो लीक
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को विभिन्न स्रोतों से इन एप्स को लेकर कई शिकायतें मिली थी, जिनमें कई मोबाइल एप के दुरुपयोग की बाते थी। ये एप आईफोन और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स का डाटा चोरी कर रहे थे।
इन चीनी एप पर लगाया गया बैन
टिकटॉक- TikTok, शेयरइट- Shareit, कवाई- Kwai, यूसी ब्राउजर- UC Browser, बायडू मैप- Baidu map, शेन- Shein, क्लैश ऑफ किंग्स- Clash of Kings, डीयू बैटरी सेवर- DU battery saver, हेलो- Helo, लाइकी- Likee, यूकैम मेकअप- YouCam makeup, एमआई कम्युनिटी- Mi Community, सीएम ब्राउजर- CM Browers, वायरस क्लिनर- Virus Cleaner, आपुस ब्राउजर- APUS Browser, रोमवी- ROMWE, क्लब फैक्ट्री- Club Factory, न्यूजडॉग- Newsdog, ब्यूटी प्लस- Beutry Plus, वीचैट- WeChat, यूसी न्यूज- UC News, क्यूक्यू मेल- QQ Mail, वीबो- Weibo जैसे कुल 59 एप्स पर प्रतिबंध लगाए गए हैं।
- Tiktok Banned: भारतीय सोशल मीडिया एप ShareChat हर घंटे हो रहा पांच लाख डाउनलोड
- स्मार्टफोन बेचते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी निजी फोटो और वीडियो लीक
- टेलीकॉम कंपनियों को मिला चाइनीज एप्स ब्लॉक करने का आदेश, एयरटेल ने की शुरुआत
- वोडाफोन आइडिया को हुआ अब तक का सबसे बड़ा वार्षिक घाटा, शुद्ध हानि 73878 करोड़ रुपये