Tiktok Banned: भारतीय सोशल मीडिया एप ShareChat हर घंटे हो रहा पांच लाख डाउनलोड

जहां एक तरफ 59 चीनी मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगाया गया है, तो दूसरी तरफ देसी एप शेयरचैट ने डाउनलोड के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस एप को हर घंटे करीब पांच लाख बार डाउनलोड किया जा रहा है। पिछले 36 घंटों में करीब 1.50 करोड़ यूजर्स इस एप को डाउनलोड कर चुके हैं। आपको बता दें कि शेयरचैट एप को खास भारतीय यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है और इसमें यूजर्स को फॉलो करने के साथ स्टेट्स और फोटो शेयर करने की सुविधा मिली है।

सह-संस्थापक फरीद अहसान का कहना है कि हमें बहुत खुशी है की लोग इस एप को पसंद कर रहे हैं। शेयरचैट भारतीय लोगों को असीम संभावनाएं मुहैया कराता है और इसी कारण यह सबसे पसंदीदा भारतीय सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म बन रहा है। हमें विश्वास है कि आने वाले समय में शेयरचैट दिग्गज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सूची में शामिल होगा।

शेयरचैट पर आए एक लाख से ज्यादा पोस्ट
कंपनी के मुताबिक, चीनी एप पर बैन लगने के सरकार के कदम के समर्थन में शेयरचैट पर एक लाख से ज्यादा पोस्ट आए हैं। इन पोस्ट को करीब 10 लाख से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है। इसके अलावा पांच लाख पोस्ट व्हाट्सएप पर शेयर किए गए हैं।
- स्मार्टफोन बेचते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी निजी फोटो और वीडियो लीक
- टेलीकॉम कंपनियों को मिला चाइनीज एप्स ब्लॉक करने का आदेश, एयरटेल ने की शुरुआत
- वोडाफोन आइडिया को हुआ अब तक का सबसे बड़ा वार्षिक घाटा, शुद्ध हानि 73878 करोड़ रुपये
- एयरटेल के डाटा सेंटर Arm Nxtra में 25 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा कार्लाइल समूह