BSNL ने अपडेट किया अभिनंदन प्री-पेड प्लान, अब मिल रहा रोज 1.5GB डाटा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 02 Aug 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
BSNL Abhinandan Rs 151 Prepaid Recharge Plan Revised, Now Offers 1.5GB Daily Data
bsnl

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने अभिनंदन प्री-पेड प्लान को अपडेट किया है। अपडेट के बाद BSNL के अभिनंदन प्लान में अब पहले के मुकाबले अधिक डाटा मिल रहा है। बता दें कि BSNL का अभिनंदन प्लान पिछले महीने लॉन्च हुआ था। BSNL के इस प्लान की कीमत 151 रुपये है।

    इस प्लान की कीमत 151 रुपये है और इस प्लान में पहले रोज 1 जीबी डाटा मिलता था लेकिन अब इस प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 24 दिनों की है। डाटा के अलावा इस प्लान में रोज 100 एसएमएस और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी।

    विज्ञापन

    बता दें कि BSNL ने हाल ही में मथुरम प्लान पेश किया है। यह प्लान 90 दिनों के लिए प्रमोशनल है यानी 90 दिनों तक ही आप इस प्लान को खरीद सकते हैं। इस प्लान की शुरुआत 25 जुलाई से हो चुकी है। इस प्लान की वैधता 345 दिनों की है और इसकी कीमत 1,188 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस प्लान में कुल 5 जीबी डाटा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी, हालांकि मुंबई और दिल्ली सर्किल में कॉलिंग फ्री नहीं होगी। इस प्लान में कुल 1,200 SMS मिलेंगे, हालांकि यह प्लान फिलहाल तमिलनाडु के लिए ही है। भविष्य में इस प्लान को अन्य सर्किल में पेश किया जाएगा या नहीं। इसकी कोई जानकारी नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें