Huawei Y9 Prime 2019 vs Vivo Z1 Pro: कौन है सबसे बड़ा खिलाड़ी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 02 Aug 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
Huawei Y9 Prime 2019 vs Vivo Z1 Pro specifications price and comparison
Huawei Y9 Prime 2019 vs Vivo Z1 Pro - फोटो : amar ujala

    भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अब लड़ाई एक नए सिरे से हो रही है। अब तमाम स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां 15 हजार रुपये तक की रेंज में 128 जीबी तक की स्टोरेज, शानदार कैमरे और दमदार प्रोसेसर के साथ फोन लॉन्च कर रही हैं। अब हुवावे ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Huawei Y9 Prime 2019 पेश किया है जिसका सीधा मुकाबला वीवो जेड1 प्रो के साथ है। तो आइए जानते हैं इन दोनों फोन में कौन-सा फोन बेहतर है।

    Vivo Z1 PRO
    Vivo Z1 PRO - फोटो : amar ujala

    Vivo Z1 Pro की स्पेसिफिकेशन

    फोन के फीचर्स की बात करें, तो इसमें 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 2340x1080 पिक्सल है। इस फोन में पंचहोल डिस्प्ले दी गई है, जिसमें नॉच नहीं है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर है। इसमें शानदार परफॉर्मेंस के लिए मल्टी टर्बो, एआई टर्बो, कूलिंग टर्बो जैसे फीचर्स मिलेंगे। ग्राफिक्स के लिए इसमें आपको एड्रेनो 616 जीपीयू मिलेगा। इस फोन में 4GB/6GB की रैम और 64GB/128GB की स्टोरेज दी गई है। यह फोन तीन वेरियंट में मिलेगा, जिसमें पहला वेरियंट 4 जीबी रैम/64GB स्टोरेज, दूसरा 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज और तीसरा वेरियंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

    Vivo Z1 PRO
    Vivo Z1 PRO - फोटो : amar ujala

    Vivo Z1 Pro का कैमरा

    वीवो जे1प्रो के कैमरे की बात करें, तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है, जबकि तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ के लिए दिया गया है। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ आपको एचडीआर और एआई सुपर वाइड एंगल मिलेगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें