BSNL ग्राहकों के लिए अच्छी खबर: दो हफ्ते में लॉन्च होगी 4G सर्विस, दिसंबर तक 5G, केंद्रीय मंत्री का एलान
केंद्रीय आईटी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नवंबर-दिसंबर तक बीएसएनएल के 4जी नेटवर्क को 5जी में अपग्रेड कर दिया जाएगा।

विस्तार
केंद्रीय आईटी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि अगले दो हफ्ते में बीएसएनएल 4G को लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल ने 200 साइटों के साथ 4जी नेटवर्क शुरू करना शुरू कर दिया है और तीन महीने के परीक्षण के बाद, यह प्रति दिन औसतन 200 साइटों को लॉन्च करेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नवंबर-दिसंबर तक बीएसएनएल के 4जी नेटवर्क को 5जी में अपग्रेड कर दिया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा, "4जी-5जी टेलीकॉम स्टैक हमने भारत में विकसित किया है। इन स्टैक की तैनाती बीएसएनएल के साथ शुरू हो गई है। चंडीगढ़ और देहरादून के बीच 200 साइटों की स्थापना की गई है और अगले अधिकतम दो सप्ताह के भीतर यह लाइव हो जाएगा।"
बीएसएनएल ने 1.23 लाख से अधिक साइटों वाले 4जी नेटवर्क की तैनाती के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आईटीआई लिमिटेड को 19,000 करोड़ रुपये से अधिक का अग्रिम खरीद ऑर्डर दिया है। BSNL के 4जी नेटवर्क के लिए टीसीएस देशभर के करीब एक लाख साइट्स पर इंस्टॉलेशन और रखरखाव काम देखेगी। बता दें कि इसी साल फरवरी में बीएसएनएल के बोर्ड ने टीसीएस की अगुवाई वाले कंसोर्शियम से इक्विपमेंट के लिए लगभग 24,500 करोड़ रुपये की डील को मंजूरी दी थी।
- LG ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला फ्लेक्सिबल गेमिंग OLED TV, जानें कीमत और फीचर्स
- Layoffs: मेटा में तीसरी बार छंटनी! 10 हजार कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी; डिज्नी भी कतार में
- Twitter Top 10: सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले पीएम-राष्ट्रपतियों में टॉप पर मोदी, जो बाइडन 15वें नंबर पर पहुंचे
- Al Fraud: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से लगाया 5 करोड़ का चूना, स्कैम का अनोखा तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश!