BSNL ग्राहकों के लिए अच्छी खबर: पंजाब में लॉन्च हुई 4G बीटा सर्विस, 200 साइट्स पर ट्रायल शुरू
बीएसएनएल इन साइटों को न केवल दिल्ली और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों में बल्कि दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों और असंबद्ध क्षेत्रों में भी तैनात करने की योजना बना रहा है।

विस्तार
सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने आखिरकार अपने 4G कनेक्टिविटी के बीटा स्टेज की शुरुआत कर दी है। पहले फेज में पंजाब के अमृतसर, फिरोजपुर और पठानकोट में 4G नेटवर्क साइट्स का ट्रायल शुरू किया गया है। इस लॉन्च के तहत, बीएसएनएल यूजर्स से नेटवर्क क्वालिटी पर फीडबैक इकट्ठा करने के लिए प्रीपेड सिम भी देने वाली है।
बीएसएनएल ने पंजाब के फिरोजपुर, पठानकोट और अमृतसर शहरों में 200 लाइव 4जी नेटवर्क साइटों पर भारतीय 4जी स्टैक इक्विपमेंट का सफल प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (पीओसी) पूरा किया। बीएसएनएल के आधिकारिक बयान में कहा कि बीएसएनएल 4जी सेवाओं का बीटा लॉन्च 15 जुलाई को अमृतसर में हुआ, जिसमें बीएसएनएल के सीएमडी पीके पुरवार उपस्थित थे।
बीएसएनएल इन साइटों को न केवल दिल्ली और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों में बल्कि दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों और असंबद्ध क्षेत्रों में भी तैनात करने की योजना बना रहा है। टेलीकॉम ऑपरेटर को अपनी 4G सेवाओं से राजस्व में 20% की वृद्धि की उम्मीद है।
केंद्रीय आईटी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव मई में बीएसएनएल 4G को लेकर बड़ी घोषणा की थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि नवंबर-दिसंबर तक बीएसएनएल के 4जी नेटवर्क को 5जी में अपग्रेड कर दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा, "4जी-5जी टेलीकॉम स्टैक हमने भारत में विकसित किया है। इन स्टैक की तैनाती बीएसएनएल के साथ शुरू हो गई है। चंडीगढ़ और देहरादून के बीच 200 साइटों की स्थापना की गई है और जल्द ही इसे लाइव कर दिया जाएगा।"
- चाइनीज कंपनी ला रही Nothing जैसा स्मार्टफोन! सीईओ कार्ल पेई ने दी कोर्ट जाने की चेतावनी
- 10 हजार से कम कीमत वाले स्मार्टफोन को बहुत सस्ते में खरीदने का मौका, 6,999 में मिलेगा सैमसंग का मोबाइल
- सबसे कम कीमत पर मिल रहा Google Pixel 7 Pro, जानें क्या है ऑफर
- Realme 11 Pro+ Review: कैसा है 200MP कैमरे वाला यह सस्ता फोन