BSNL: बीएसएनएल ने लॉन्च किया सिल्वर जुबली प्लान, मात्र 225 रुपये में रोज 2.5GB डेटा, वैलिडिटी भी है जबरदस्त

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Fri, 03 Apr 2026 11:00 AM IST
सार

BSNL Silver Jublee Plan:

BSNL ने 25 साल पूरे होने पर नया सिल्वर जुबली प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। यूजर्स के लिए 225 रुपये का नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया गया है जिसमें डेली 2.5GB डेटा के साथ कई फायदे दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
bsnl 225 silver jubilee plan benefits offers details hindi
BSNL Sliver Jubilee Plan - फोटो : BSNL/X

    विस्तार

    BSNL ने अपने 25 साल पूरे होने के मौके पर नया सिल्वर जुबली प्लान लॉन्च किया है। यह प्रीपेड प्लान 225 रुपये की कीमत में आता है और इसमें यूजर्स को कई शानदार फायदे दिए जा रहे हैं।

    BSNL के 225 रुपये वाले प्लान के फायदे

    इस प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही यूजर्स को रोज 2.5GB डेटा दिया जाता है। यानी वैलिडिटी तक कुल 75GB डेटा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा, हर दिन 100 फ्री SMS भी मिलते हैं। कॉलिंग की बात करें तो पूरे भारत में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का फायदा दिया जा रहा है।

    विज्ञापन

    997 रुपये वाला लंबी वैलिडिटी प्लान

    BSNL ने एक और किफायती प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत 997 रुपये है। इस प्लान में 150 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। इसमें भी यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। साथ ही रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS भी दिए जाते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नेटवर्क और 5G पर फोकस

    BSNL अपने नेटवर्क को मजबूत बनाने पर लगातार काम कर रहा है। कंपनी हाल ही में 1 लाख नए मोबाइल टावर लगा चुकी है। सरकार ने भी BSNL के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने के लिए बजट में बड़ी फंडिंग दी है। आने वाले समय में कंपनी दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में 5G सर्विस लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें