BSF जवान का PhonePe अकाउंट हुआ हैक, कॉल सेंटर पर फोन किया तो खाते से निकले 2.20 लाख रुपये

Harendra Chaudhary
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्लीHarendra Chaudhary
Sun, 16 Aug 2020 10:27 AM IST
सार

सिपाही के पास दस अगस्त को एक मैसेज आया। उसमें 1500 रुपये का कूपन मिलने की बात लिखी गई थी। धर्मपाल ने जैसे ही उस मैसेज पर क्लिक किया, तुरंत एक दूसरा मैसेज आया...

विज्ञापन
BSF jawan's PhonePe account hacked, complained at call center, then lost Rs 220000 from account
Smartphone Wallet Hack - फोटो : For Refernce Only

    विस्तार

    फोन पे इस्तेमाल करने वाला बीएसएफ जवान हैकिंग का शिकार हो गया। उसे नहीं मालूम था कि उसका अकाउंट हैक हो चुका है। जब उसके खाते से 15 सौ रुपये चले गए तो उसे झटका लगा। उसने कॉल सेंटर पर फोन लगाया, तो वहां भी हैकर बैठे थे।

    बीएसएफ की 54वीं बटालियन का जवान धर्मपाल जो कि पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश की सीमा से लगती तुंगी बीओपी पर तैनात था, उसे यह अंदेशा कतई नहीं था कि वह जिस व्यक्ति से बात कर रहा है, वह हैकर है। कॉल सेंटर से उसे जैसा करने के लिए कहा गया, उसने वैसा ही किया। नतीजा, थोड़ी ही देर में उसके खाते से 50 हजार रुपये निकल गए। अगले दिन 170000 रुपये निकलने का एसएमएस आया।

    विज्ञापन

    सिपाही धर्मपाल के पास दस अगस्त को एक मैसेज आया। उसमें 1500 रुपये का कूपन मिलने की बात लिखी गई थी। धर्मपाल ने जैसे ही उस मैसेज पर क्लिक किया, तुरंत एक दूसरा मैसेज आया। इसमें लिखा था कि उसके खाते से 1500 रुपये कम हो गए हैं। इस घटना के बाद सिपाही को यह अहसास हुआ कि वह गलत ट्रैक पर चला गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    उसने तुरंत कॉल सेंटर पर फोन लगाया। वहां राहुल शर्मा नाम का व्यक्ति बैठा था। राहुल के चार मोबाइल नंबर थे। धर्मपाल यह समझकर कि राहुल तो कॉल सेंटर वाला है, वह उसकी मदद करेगा, उसने सारी बात बता दी। राहुल की ओर से उसे जो भी हिदायत दी गई, उसने वैसा ही किया।

    ये सारी हिदायतें एक नंबर से नहीं आईं, बल्कि अलग अलग नंबरों से बीएसएफ जवान के पास फोन आ रहे थे। राहुल शर्मा ने उससे कई तरह की निजी जानकारी हासिल कर लीं। बातचीत के दौरान धर्मपाल के पास ओटीपी आया। उसने वह जानकारी भी कॉल सेंटर पर दे दी।

    तभी उसके मोबाइल नंबर पर एसएमएस आया कि उसके खाते से 50 हजार रुपये निकल गए हैं। अगले दिन 11 अगस्त की दोपहर को उसके पास दोबारा से एक एसएमएस आया। इसमें लिखा था कि उसके खाते से 170000 रुपये निकल गए हैं। सिपाही को कुल 220000 रुपये की चपत लगी। उसने स्थानीय पुलिस को शिकायत दी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें