एप्पल वर्ल्डवाइड डेवेलपर्स कांफ्रेंस: यूजर्स वॉयस कमांड के जरिए व्हॉट्सऐप मैसेज पाएंगे भेज

बीबीसी हिंदी/नई दिल्ली
Tue, 14 Jun 2016 01:42 PM IST
विज्ञापन
Biggest announcements At Apple's WWDC Event

    आईफ़ोन, आईपैड और मैक कंप्यूटरों की बिक्री में आई गिरावट को देखते हुए अमरीकी मूल की कंपनी एप्पल ने कई बदलावों की घोषणा की है। एप्पल ने ऐलान किया है वर्चुअल असिस्टेंट सिरी को अगले मैक ऑपरेटिंग सिस्टम में शामिल किया जाएगा।

    कंपनी ने ये ऐलान भी किया है कि सिरी को अब आईओएस मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम में डाला जाएगा।

    विज्ञापन

    इससे आईफ़ोन और आई-पैड यूजर्स वॉयस कमांड के जरिए व्हॉट्सऐप मैसेज भेज पाएंगे या फिर उबर टैक्सी बुक कर पाएंगे। एप्पल कंपनी के सॉफ़्टवेयर विभाग के मुखिया क्रेग फेडेरिगी ने ये जानकारी दी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सिरी को मैक से जोड़ने के फ़ैसले को लेकर माना जा रहा है कि एप्पल ने माइक्रोसॉफ़्ट का मुकाबला करने के लिए ये कदम उठाया है। माइक्रोसॉफ़्ट विंडोज 10 में कॉर्टाना की सुविधा देता है।

    एप्पल वर्ल्डवाइड डेवेलपर्स कांफ्रेंस

    एप्पल वर्ल्डवाइड डेवेलपर्स कांफ्रेंस: यूजर्स वॉयस कमांड के जरिए व्हॉट्सऐप मैसेज पाएंगे भेज

    टेक कंस्लटेंसी आईएचएस के इयन फ़ॉग ने कहा, " सिरी को 2011 में ख़रीदकर एप्पल ने जबसे आईओएस में शामिल किया है, तबसे इसमें बहुत कम बदलाव किए गए हैं। जबकि इस बीच अमेज़ॉन और गूगल ने अपने वॉयस एजेंट में ज़बरदस्त बदलाव किए हैं। ऐसे में सिरी काफ़ी पीछे रह गया था।"

    वहीं एप्पल के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) के सेट टॉप बॉक्स संस्करण में भी बदलाव किए गए हैं। यू-ट्यूब पर वीडियो क्लिप देखने के लिए इसके रिमोट को बोलकर कमांड दिया जा सकेगा।

    ये घोषणाएं अमरीका के सैन फ़्रांसिस्को में हो रही एप्पल की वर्ल्डवाइड डेवेलपर्स कांफ्रेंस में की गई।

    एप्पल स्क्रिबल फीचर

    एप्पल वर्ल्डवाइड डेवेलपर्स कांफ्रेंस: यूजर्स वॉयस कमांड के जरिए व्हॉट्सऐप मैसेज पाएंगे भेज

    एप्पल ने स्मार्ट वॉच के ऑपरेटिंग सिस्टम में भी कुछ अपडेट किया है, जिससे ऐप को लॉन्च होने में कम वक्त लगेगा। एप्पल स्क्रिबल नाम की सुविधा भी देने जा रही है जिससे कैरेक्टर का चित्र बनाकर यूज़र्स शब्द लिख पाएंगे।

    गूगल ने भी ऐसा ही एक फ़ीचर एंड्रॉयड वीयर ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए लॉन्च किया था। एप्पल ने 2013 से बिक्री में साल-दर साल घाटा दर्ज किया है।

    आईफ़ोन्स, आईपैड और मैक कंप्यूटरों की मांग में कमी आने से एप्पल का इस वर्ष दूसरे तिमाही का मुनाफ़ा 22 फ़ीसदी दर्ज किया गया, जो पिछले साल के मुकाबले कम था।

    हालांकि ऐप स्टोर से होने वाली आमदनी में इज़ाफ़ा हुआ है। एप्पल म्यूज़िक स्ट्रिमिंग सर्विस में भी बदलाव कर रही है। इसके इंटरफ़ेस को लेकर यूज़र्स को परेशानी थी। लेकिन अब इसके डिज़ाइन को बड़ी हेडिंग के साथ और आसान बनाया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें