बेहद कम दाम में बिजली, घर के लिए एक छोटी विंड टरबाइन

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Mon, 13 Jun 2016 01:31 PM IST
विज्ञापन
A Small wind turbine for your home to Make Wind Energy Cheaper

    भारत के कई भाग अभी भी अंधेरे में रहते हैं। भारतीय आबादी के एक बड़े हिस्से के लिए बिजली अभी भी सपना बनी हुई है। बिजली के इस संकट को दूर करने के लिए दो भाईयों ने एक कमाल का तरीका इजादा किया है। जिससे बेहद कम कीमत में आप पूरे घर के लिए खुद बिजली पैदा कर सकते हैं।

    wind turbine
    wind turbine

    दो भाई अरुण और अनूप जॉर्ज ने बिजली संकट को दूर करने के लिए छोटे विंड टरबाइन (पवन चक्की) को तैयार किया है। जिसकी कीमत 750 अमरीकी डॉलर (करीब 50,000 रुपये) है जोकि एक आईफोन की कीमत कीमत से भी सस्ता कहा जा सकता है। अरुण का कहना है कि इससे जरा भी पारिस्थितिकी संतुलन पर असर नहीं पड़ेगा।

    बेहद कम दाम में बिजली, घर के लिए एक छोटी विंड टरबाइन

    एवांट ग्रेड इंनोवेशन के मुताबिक केरल के रहने वाले भाईयों ने बेहद कम लागत वाली ‌विंड टरबाइन तैयार की है जो पर्याप्त बिजली उत्पन्न कर सकती है। इससे जीवन भर के लिए पूरे घर में बिजली मिल सकती है। एक छत के पंखा के आकार की यह विंड टरबाइन प्रति दिन 3 से 5 किलोवाट/घंटा बिजली पैदा कर सकती है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें