आपके WhatsApp पर आया है यह मैसेज, तो भूलकर भी ना करें क्लिक, नहीं तो लगेगा लाखों रुपये का चूना

आप भी व्हाट्सएप (Whatsapp) का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि कुछ दिनों से व्हाट्सएप पर एक मैसेज खूब वायरल हो रहा है, जिसमें यूजर्स को फ्री में जूते दिए जाने का दावा किया जा रहा है। इसके साथ ही मैसेज में एक लिंक भी दिया गया है, जिसपर क्लिक करने से डाटा चोरी होने के साथ ऑनलाइन फॉर्ड भी हो सकता है।
इस फर्जी मैसेज में लिंक पर क्लिक करने के बाद यूजर्स से उनके पैर का साइज पूछा जा रहा है। जानकारों की मानें तो ऐसा इसलिए किया जाता है, जिससे यूजर्स को यह ना लगे कि यह फेक मैसेज है। इसके बाद हैकर्स बड़ी ही चालाकी से यूजर्स के अकाउंट तक पहुंच जाते है। साथ ही यूजर्स की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ करते हैं।

हैकर्स मैसेज में यूजर्स को 800 जोड़ी जूते और सात हजार शर्ट मुफ्त में देने का लालच दे रहे हैं। आपको बता दें कि कोई भी कंपनी इतना सारे प्रोडक्ट्स मुफ्त में कभी भी नहीं देती है। अगर आपके पास भी इस तरह का मैसेज आया है, तो भूलकर भी उस पर क्लिक ना करें। नहीं तो आपको बहुत नुकसान हो सकता है।
ऐसे फर्जी मैसेज पर क्लिक करने पर आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। अधिकतर हैकर्स इस तरह के मैसेज से लोगों को अपना शिकार बनाते हैं।
- यूजर्स के लिए कमाल की खबर, इन कंपनियों के प्लान में मिलेगा 3 जीबी डाटा प्रतिदिन
- एपल के iOS 13.2 और iPadOS 13.2 वर्जन हुए लॉन्च, मिलेंगे खास फीचर्स, ऐसे करें डाउनलोड
- अगर आपके आईफोन में मौजूद हैं ये एप्स, तो तुरंत करें डिलीट, नहीं तो होगा बहुत नुकसान
- Redmi Note 7 Pro को मिला MIUI 11 अपडेट, यूजर्स ने स्क्रीनशॉट्स शेयर कर दी जानकारी